Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • UP Weather: गलन और कोहरा बढ़ा रहा है लोगों की परेशानी, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा

UP Weather: गलन और कोहरा बढ़ा रहा है लोगों की परेशानी, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा

लखनऊ: UP में गलन और कोहरे का प्रकोप जारी है। शनिवार यानी की आज सुबह राज्य के ज्यादातर जिलों में कोहरे से दिन की शुरूआत हुई। शुक्रवार की रात से कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। ठंडी हवाएं तापमान को और कम करती रहीं। शुक्रवार को कानपुर और सोनभद्र में पारा तीन डिग्री तक नीचे […]

UP Weather
inkhbar News
  • Last Updated: January 27, 2024 10:13:11 IST

लखनऊ: UP में गलन और कोहरे का प्रकोप जारी है। शनिवार यानी की आज सुबह राज्य के ज्यादातर जिलों में कोहरे से दिन की शुरूआत हुई। शुक्रवार की रात से कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। ठंडी हवाएं तापमान को और कम करती रहीं। शुक्रवार को कानपुर और सोनभद्र में पारा तीन डिग्री तक नीचे चला गया। यह यूपी में न्यूनतम रहा।

इससे पहले शुक्रवार को भी मध्य UP के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरा और गलन बनी रही। लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में दृश्यता 50 मीटर से 200 मीटर तक रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड परेशान करेगी। मंगलवार से मौसम में कुछ बदलाव होने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 17 डिग्री सेल्सियस और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। शनिवार यानी की आज भी अधिकतम तापमान ऐसा ही रह सकता है।

29 तक घने कोहरे के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण जारी है। हवा पश्चिम से चल रही है और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है। 27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ के तेज होने की आशंका है। 29 जनवरी तक घने कोहरे और ठंडे दिनों के साथ मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई है।

ऑरेंज अलर्ट का असर

मुजफ्फरनगर, बागपत, आगरा, एटा, बिजनौर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सुल्तानपुर, अमेठी, गौतम बुद्ध नगर, जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें- http://Bobby Deol Birthday: बॉबी देओल का 55वां जन्मदिन आज, जानें कुछ सुपरहिट खलनायक किरदारों के बारे में