Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • UPSC के चेयरमैन मनोज सोनी ने IAS पूजा खेडकर की वजह से दिया इस्तीफा?

UPSC के चेयरमैन मनोज सोनी ने IAS पूजा खेडकर की वजह से दिया इस्तीफा?

UPSC Chairman Resign: संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने एक महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया था लेकिन उसे अब तक मंजूरी नहीं मिली है। इधर सोनी के इस्तीफे को ट्रेनी IAS पूजा खेडकर से जोड़कर […]

मनोज सोनी
inkhbar News
  • Last Updated: July 20, 2024 14:55:00 IST

UPSC Chairman Resign: संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने एक महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया था लेकिन उसे अब तक मंजूरी नहीं मिली है। इधर सोनी के इस्तीफे को ट्रेनी IAS पूजा खेडकर से जोड़कर देखा जा रहा।

मनोज सोनी ने लिया पूजा का इंटरव्यू

जानकारी के मुताबिक पूजा खेडकर का इंटरव्यू मनोज सोनी ने ही लिया था। चेयरमैन समेत 5 सदस्यीय इंटरव्यू बोर्ड ने पूजा खेडकर को 275 में से 184 अंक दिए थे। 29 अप्रैल 2024 को पूजा ने खुद इस बात की जानकारी दी थी कि उनका इंटरव्यू 26 अप्रैल 2023 को हुआ था और चेयरमैन मनोज सोनी ने उनसे सवाल पूछे थे।

पिछले साल बने थे अध्यक्ष

मनोज सोनी 2017 में यूपीएससी में बतौर सदस्य शामिल हुए थे। 16 मई 2023 को वो यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के अध्यक्ष बनाये गए। तीन बार वाइस चांसलर रह चुके सोनी के नाम पर सबसे कम उम्र के कुलपति बनने का रिकॉर्ड है। साल 2005 में वो देश के सबसे कम उम्र के वाइस चांसलर बने थे।