Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Uttar Pradesh: लखनऊ के हजरतगंज में भीषण हादसा, मकान की दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत

Uttar Pradesh: लखनऊ के हजरतगंज में भीषण हादसा, मकान की दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत

Uttar Pradesh: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के पास दिलकुशा कॉलोनी में एक मकान की दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से ये घटना हुई है। 100 साल पुराना था मकान बताया जा रहा है […]

Uttar Pradesh
inkhbar News
  • Last Updated: September 16, 2022 08:52:51 IST

Uttar Pradesh:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के पास दिलकुशा कॉलोनी में एक मकान की दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से ये घटना हुई है।

100 साल पुराना था मकान

बताया जा रहा है कि जिस मकान की दीवार गिरी है वो लगभग 100 साल पुराना है। हादसे के वक्त दीवार के पास लोग सो रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य मे जुट गई है। जानकारी के मुताबिक हादसे में मरने वालों में 2 बच्चों भी शामिल हैं। इसी बीच यूपी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है।

सीएम योगी ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री योगी ने दीवार गिरने की घटना पर ट्वीट कर दुख जताया है। इसके साथ ही सीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समचुति इलाज कराने के लिए निर्देश भी दिया है।

गृहमंत्री अमित शाह ने ये कहा

लखनऊ में हुए हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। इसके साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।