Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में इस दिन शामिल होंगे अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया निमंत्रण

उत्तर प्रदेश: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में इस दिन शामिल होंगे अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया निमंत्रण

लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सपा के मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल होंगे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सपा के मुखिया अखिलेश यादव से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ आगरा में 25 फरवरी को एक जनसभा को संबोधित करने का अनुरोध किया है. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय […]

Akhilesh Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: February 22, 2024 20:21:32 IST

लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सपा के मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल होंगे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सपा के मुखिया अखिलेश यादव से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ आगरा में 25 फरवरी को एक जनसभा को संबोधित करने का अनुरोध किया है. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सपा कार्यालय पहुंचकर अखिलेश यादव को निमंत्रण दिया है।

वहीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 25 फरवरी को अखिलेश यादव राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे. वहीं खरगे ने अखिलेश यादव को भेजे निमंत्रण में लिखा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से आरंभ होकर अपने गंतव्य की तरफ सफलता पूर्वक बढ़ रही है. इस यात्रा का मुख्य उ‌द्देश्य आज के समय में भाजपा द्वारा राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक अन्याय झेल रही जनता की आवाज बनना और इन अधिकारों से वंचित लोगों को न्याय दिलाना है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए जनता के ज्वलंत मुद्दों को पुरज़ोर तरीके से उठा रहे हैं. साथ ही व्यापक स्तर पर आम जनता के साथ संवाद भी कर रहे हैं. हर राज्य में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के कई राज्यों से होकर 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश पहुंची. वहीं विभिन्न स्थानों से होते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और हाथरस होते हुए आगरा पहुंचेगी।

उत्तर प्रदेश: इस मंदिर में होती है कुत्ते की पूजा, समाधि पर चढ़ाए जाते हैं श्रद्धा के फूल