Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Unnatural Sex Uttar Pradesh :पति पत्नी के साथ करता था अप्राकृतिक तरीके से सेक्स, पत्नी पहुंची थाने

Unnatural Sex Uttar Pradesh :पति पत्नी के साथ करता था अप्राकृतिक तरीके से सेक्स, पत्नी पहुंची थाने

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। यहां की एक महिला ने अपने पति से परेशान होकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पति पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।

wife complaint against husband
inkhbar News
  • Last Updated: March 12, 2021 14:17:00 IST

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। यहां की एक महिला ने अपने पति से परेशान होकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पति पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।

गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति पर अप्राकृतिक तरीके से सेक्स करने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक रूप से सेक्स करता है इसके साथ ही अगर महिला मना करती है तो वह उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने महिला की बात के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सहजनवां इलाके के एक गांव में महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता था। जब भी वह अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने से इनकार करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।
महिला ने आरोप लगाया है कि पहले उसे लगा कि धीरे-धीरे सब कुछ सुधर जाएगा लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार की रात उसने ऐसी घिनौनी हरकत कर दी जिसके बाद महिला सीधे थाने पहुंच गई और उसके खिलाफ केस दर्ज करा दी है।

गोरखपुर में अक्सर ऐसे मामले आते हैं सामने

बता दें कि गोरखपुर में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हाल के महीनों में गोरखपुर में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। शारीरिक रूप से कमजोर एक पुरुष के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में पत्नी ने मुकदमा भी दर्ज कराया है। आरोप है कि धोखाधड़ी करके शादी रचाई गई है। सुहागरात के दिन ही शारीरिक कमजोरी पकड़ में आ गई।

टेरर फंडिंग केसः कोर्ट में पेश किए गए सभी 9 आरोपी, 21 नवंबर तक NIA कस्टडी में भेजा

पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया को नसीहत, कहा- ना करें स्वतंत्रता का दुरुपयोग, ये अपराध है

Tags