Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Uttar Pradesh: कुंडा विधायक राजा भइया के पिता उदय प्रताप सिंह हाउस अरेस्ट, 3 दिन से दे रहे थे धरना

Uttar Pradesh: कुंडा विधायक राजा भइया के पिता उदय प्रताप सिंह हाउस अरेस्ट, 3 दिन से दे रहे थे धरना

Uttar Pradesh: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा सीट विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को जिला प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। राजा उदय प्रताप पिछले तीन दिन से कुंडा तहसील परिसर में धरने पर बैठे थे। […]

Uday Pratap Singh
inkhbar News
  • Last Updated: August 6, 2022 11:51:30 IST

Uttar Pradesh:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा सीट विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को जिला प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। राजा उदय प्रताप पिछले तीन दिन से कुंडा तहसील परिसर में धरने पर बैठे थे।

समर्थकों में आक्रोश

बताया जा रहा है कि हाउस अरेस्ट को लेकर उदय प्रताप सिंह के समर्थकों में काफी आक्रोश हैं। आज व्यापारियों ने कुंडा,हीरागंज बाजार,डेरवा बाजार समेत कई बाजारों को बंद का भी आह्वान किया है।

क्यों दे रहे हैं धरना

बता दें कि कुंडा क्षेत्र के शेखपुर आशिक गांव में विशेष समुदाय ने एक मजहबी गेट लगाया था। लोग इस गेट को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच गेट को लेकर बुधवार से कुंडा तहसील परिसर में भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह और उनके समर्थकों ने धरना शुरू कर दिया। धरना दे रहे हैं।

गेट हटवाने की जिद पर अड़े

राजा उदय के धरने को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल और पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल उन्हें मनाने पहुंचे। दोनों अधिकारी धरनास्थल पर उनके पास जाकर बैठ भी गए और उनके साथ खाना खाया। जब अफसरों ने जब धरना खत्म करने की बात कही तो उदय प्रताप सिंह गेट हटवाने की जिद पर अड़ गए।

रात भर चलता रहा कीर्तन

जानकारी के मुताबिक गेट हटवाने को लेकर अधिकारियों की असमर्थता जाहिर करने पर उदय प्रताप ने उन्हें सॉरी बोलकर वहां से जाने के लिए कह दिया। डीएम और एसपी रात करीब डेढ़ बजे तक एसडीएम कार्यालय में ही बैठे रहे। इसके बाद वो वापस मुख्यालय लौट आए। रात में धरनास्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ और सुबह कीर्तन चलता रहा। इसके बाद शुक्रवार को उदय प्रताप सिंह को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण