Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • उत्तराखंड: उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, जोशीमठ से 250 KM दूरी पर था केंद्र

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, जोशीमठ से 250 KM दूरी पर था केंद्र

देहरादून। उत्तरांखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में घरों में आई दरारों के बीच उत्तरकाशी में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। देर रात आए इस भूकंप की तीव्रता 2.9 बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में था। बता दें कि जोशीमठ से भूकंप के […]

(जोशीमठ से 250 किमी दूर था भूकंप का केंद्र)
inkhbar News
  • Last Updated: January 13, 2023 09:22:38 IST

देहरादून। उत्तरांखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में घरों में आई दरारों के बीच उत्तरकाशी में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। देर रात आए इस भूकंप की तीव्रता 2.9 बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में था। बता दें कि जोशीमठ से भूकंप के केंद्र की दूरी 250 किमी है।

86 घरों को असुरक्षित घोषित किया गया

चमोली प्रशासन ने जोशीमठ के सिंह धर वार्ड को बुरी तरह प्रभावित हिस्सा घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कई परिवार अपने क्षतिग्रस्त मकानों में ही रहने को मजबूर हैं, क्योंकि उनके घरों को प्रशासन ने अभी तक असुरक्षित नहीं घोषित किया है। इस 20 हजार की जनसंख्या वाले जोशीमठ में 86 घरों को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है और 145 परिवारों को राहत शिविरों में रखा गया है।

स्थानीय निवासी को हो रही है दिक्कतें

सिंह धर वार्ड के रहने वाले हरीश नेगी ने बताया है कि 10 जनवरी को सर्वे टीम आई और नुकसान का जायजा लिया था। हालांकि, उन्होंने घर को असुरक्षित घोषित नहीं किया था। उन्होंने आगे कहा कि क्या टीम को दरारें नजर नहीं आती है और वे इतनी बड़ी हैं कि उन्हें नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है। उन्होंने अंत में कहा कि हम टाइम बम पर बैठे हुए है और ऐसे समय में प्रशासन को पहले से ही सक्रिय होना चाहिए। इस खतरे को देखते हुए उन्हें सही फैसले लेने चाहिए और इस समस्या को जल्द ही खत्म करना होगा। मुझे ऐसा लग रहा है, प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने दी जानकरी

बता दें पीडब्ल्यूडी अधिकारी सुदर्शन सिंह ने इस बारे में बताया कि हमने जोशीमठ में हालातों पर लगातार नजर बनाई हुई है। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी घर में दरारें बढ़ जाती है, तो हम तत्काल जरूरी एक्शन लेंगे।गौरतलब है कि चमोली प्रशासन ने जोशीमठ में भू-धंसाव के खतरे को देखते हुए इसे तीन जोन खतरनाक, बफर और सुरक्षित में बांटा हुआ है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, जिन घरों में ज्यादा नुकसान हुआ है और जो असुरक्षित हैं, उनको खतरनाक जोन में रखा जाएगा। इसके अलावा जो घर कम खतरे वाली जगहों पर हैं, उन्हें बफर जोन में रखा जाएगा। तो वहीं दूसरी तरफ पूरी तरह से सुरक्षित घरों को सुरक्षित जोन में रखा जाएगा।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार