Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Vande Bharat Express: कल देश को मिलेगी चौथी वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

Vande Bharat Express: कल देश को मिलेगी चौथी वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

Vande Bharat Express: ऊना। देश को कल चौथी वंदे भारत ट्रेन मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से कल सुबह करीब 9 बजे वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दो हफ्ते पहले मिली तीसरी वंदे भारत ट्रेन बता दें कि दो हफ्ते पहले पीएम मोदी ने अहमदाबाद से मुंबई […]

Vande Bharat Express
inkhbar News
  • Last Updated: October 12, 2022 15:23:09 IST

Vande Bharat Express:

ऊना। देश को कल चौथी वंदे भारत ट्रेन मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से कल सुबह करीब 9 बजे वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

दो हफ्ते पहले मिली तीसरी वंदे भारत ट्रेन

बता दें कि दो हफ्ते पहले पीएम मोदी ने अहमदाबाद से मुंबई के लिए तीसरी वंदे भारत ट्रेन का लोकार्पण किया था। बताया जा रहा है कि तीसरी और चौथी वंदे भारत ट्रेन, वंदे भारत ट्रेनों का अपडेटेड वर्जन हैं। इनमें काफी खूबियां हैं। ये ट्रेनें महज 42 सेकेंड में ही जीरो से सौ की रफ्तार पकड़ लेती हैं। बता दें कि पहली और दूसरी वंदे भारत ट्रेन को इतनी रफ्तार पकड़ने के लिए 57 सेकेंड का वक्त लगता है।

दिल्ली-ऊना वंदे भारत ट्रेन की खास बातें

1- वंदे भारत ट्रेन ऊना के अंब अंदौरा से दोपहर एक बजे और नई दिल्ली से करीब 5:50 चलेगी।
2- ये ट्रेन करीब पांच घंटे में हिमाचल से दिल्ली के बीच की दूरी तय करेगी।
3- वंदे भारत ट्रेन अंबाल और चंडीगढ़ से होते हुए हिमाचल के ऊना तक जाएगी।

दिल्ली से इतने बजे शुरू होगा सफर

1-वंदे भारत एक्सप्रेस हफ़्ते में 6 दिन नई दिल्ली से सुबह 5:50 बजे चलेगी
2-सुबह 5:50 नई दिल्ली से चलेगी
3-सुबह 8 बजे अंबाला ( 2 मिनट रुकेगी)
4-सुबह 8.40 बजे चंडीगढ़ सुबह ( 5 मिनट रुकेगी)
5-सुबह 10:05 पर नंगल डैम (2 मिनट रुकेगी)
6-10:34 पर ऊना (2 मिनट रुकेगी)
7-सुबह 11:05 बजे अंतिम स्टेशन अंब-अंदौरा पहुंचेगी

अंब अंदौरा से वापसी का सफर

1- ऊना के अंब अंदौरा से एक बजे होगी वापसी.
2- वन्दे भारत एक्सप्रेस वापसी के लिए ऊना के अंब अंदौरा से दोपहर 1:00 बजे नई दिल्ली के लिए चलेगी.
3- दोपहर 1:21 पर ऊना पहुंचेगी
4- दोपहर 1:43 पर नंगल पहुंचेगी (10 मिनट रुकेगी)
5- दोपहर 3:25 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी (5 मिनट रुकेगी)
6- दोपहर 4:13 बजे अंबाला पहुंचेगी (2 मिनट रुकेगी)
7- शाम 6:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव