Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • वंदे भारत ट्रेन की लगी वाट, जानें अब तक के दुर्घटना के मामले

वंदे भारत ट्रेन की लगी वाट, जानें अब तक के दुर्घटना के मामले

नई दिल्ली: देश में परिवहन का सबसे बड़ा साधन रेल है। अपनी शानदार विशेषताओं के लिए जाना जाता है। वंदे भारत की वाट लगाने में भी लोग पीछे नहीं है। जी हाँ, आपको बता दें, वंदे भारत ट्रेन पहले भी कई बार गलत वजहों से चर्चा में रही है। कभी ट्रेन पर पत्थर फेंके जाते […]

वंदे भारत ट्रेन की लगी वाट, जानें अब तक के दुर्घटना के मामले
inkhbar News
  • Last Updated: March 16, 2023 16:27:51 IST

नई दिल्ली: देश में परिवहन का सबसे बड़ा साधन रेल है। अपनी शानदार विशेषताओं के लिए जाना जाता है। वंदे भारत की वाट लगाने में भी लोग पीछे नहीं है। जी हाँ, आपको बता दें, वंदे भारत ट्रेन पहले भी कई बार गलत वजहों से चर्चा में रही है। कभी ट्रेन पर पत्थर फेंके जाते हैं तो कभी उसके इंजन का अगला हिस्सा टूट जाता है। जानिए वंदे भारत ट्रेन कब और क्यों सुर्खियों में आई।

 

 

फरवरी 10, 2023

तेलंगाना के महबूबाबाद इलाके में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया। आज तक की खबर के मुताबिक, महाबाबाद उपनगर में अज्ञात लोगों ने प्रीमियम ट्रेन पर पथराव किया। यह ट्रेन सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम जा रही थी। इस पथराव से ट्रेन के शीशे टूट गए। इस मामले की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रैक की जाँच की।

जनवरी 2, 2023

वंदे भारत ट्रेन इस साल 1 जनवरी से पश्चिम बंगाल में चल रही है। 2 जनवरी को न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जा रही ट्रेन पर मालदा स्टेशन के पास किसी ने पत्थर फेंक दिया था। इससे ट्रेन की कोच सी 17 क्षतिग्रस्त हो गई। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने घटना की NIA जाँच की गुहार लगाई थी।

8 नवंबर, 2022

वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा गुजरात के आणंद के पास हुआ था। हादसा उस समय हुआ जब महिला रेलवे क्रॉस कर रही थी।

Inkhabar

31 अक्टूबर, 2022

 

मुंबई सेंट्रल और गुजरात की राजधानी गाँधीनगर के बीच यात्रा कर रही वंदे भारत एक्सप्रेस कथित तौर पर गैरतुपर और वटवा रेलवे स्टेशनों के बीच मवेशियों से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वंदे भारत के इंजन का आगे का हिस्सा टूट गया। इस हादसे में ट्रेन में लगे फाइबर रीइंफोर्स्ड प्लास्टिक (FRP) मोटर के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

 

9 अक्टूबर, 2022

 

आपको बता दें, मुंबई-गुजरात रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को ऑपरेशनल फेलियर का भी सामना करना पड़ा है। दनकौर और वैस रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के पहिए फँस गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन के इंजन में लगे बेयरिंग में खराबी की वजह से ऐसा हुआ है।

 

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश