Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • वाराणसी: गंगा दशहरा के अवसर पर बाबा के धाम में बम-बम, लोगों ने लगाई डुबकी

वाराणसी: गंगा दशहरा के अवसर पर बाबा के धाम में बम-बम, लोगों ने लगाई डुबकी

गंगा दशहरा 2022: लखनऊ। आज देशभर में गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का स्नान पर्व मनाया जा रहा है। इसी बीच वाराणसी के गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में स्नान पर्व के अवसर पर सुबह से ही आस्था परवान चढ़ रही है। दिन चढ़ने के साथ […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 9, 2022 09:28:50 IST

गंगा दशहरा 2022:

लखनऊ। आज देशभर में गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का स्नान पर्व मनाया जा रहा है। इसी बीच वाराणसी के गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में स्नान पर्व के अवसर पर सुबह से ही आस्था परवान चढ़ रही है। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालु गंगा की गोद में पुण्यस की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालु दान की परंपराओं का भी निर्वहन किया।

शिव के दरबार में लगाई हाजिरी

गंगा दशहरा के अवसर पर स्नान, ध्यान और पूजन के बाद श्रद्धालु गंगाधर शिव के दरबार में भी हाजिरी लगा रहे है है और बाबा को नमन कर गंगा दशहरा पर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान चारो तरफ हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयघोष लगातार जारी है।

सुरक्षा के पूरे इंतजाम

गंगा दशहरा को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन (Varanasi District Administration) ने गंगा घाटों पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी है। गंगा तटों पर इस वक्त कई थानों की पुलिस के साथ जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान तैनात भी किए गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार गंगा दशहरा पर भीड़ को देखते हुए वाराणसी के सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

विशेष मुहूर्त का समय

बता दें कि मान्यताओं के अनुसार पृथ्वी पर मां गंगा का अवतरण जेष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि में वृष लग्न में हुआ था। इस बार की दशमी तिथि गुरुवार रात 3:08 बजे शुरू होकर रात 2:26 बजे तक रही। वहीं वृष लग्न 3:42 से 5:37 बजे तक था। भगवान सूर्य का उदय 5:14 बजे हुआ। जिसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। ज्योतिषाचार्यों ने बताया है कि वृष राशि में सूर्य व बुध, मेष राशि में राहु व शुक्र तथा मीन राशि में मंगल और गुरु का संचरण पुण्य फलदायी है। इस शुभ दान का विशेष मुहूर्त दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़े-

क्यों मुस्लिम देशों की आपत्ति पर भारत को तुरंत लेना पड़ा एक्शन, जानिए 5 बड़े कारण