Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • गोरखपुर यूनिवर्सिटी में कुलपति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिसवालों ने किया लाठीचार्ज

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में कुलपति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिसवालों ने किया लाठीचार्ज

लखनऊ: गोरखपुर में दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में बीते शुक्रवार (21 जुलाई) शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने वाइस चांसलर के कक्ष में घुसकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं वहां दरवाजा उखाड़कर फेंक दिया। साथ ही वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं इसके बाद बीच-बचाव करने आए पुलिसवालों के साथ भी […]

ABVP Workers Ransacked The Vice Chancellor's Chamber
inkhbar News
  • Last Updated: July 22, 2023 12:11:25 IST

लखनऊ: गोरखपुर में दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में बीते शुक्रवार (21 जुलाई) शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने वाइस चांसलर के कक्ष में घुसकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं वहां दरवाजा उखाड़कर फेंक दिया। साथ ही वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं इसके बाद बीच-बचाव करने आए पुलिसवालों के साथ भी झड़प हुई।

DDU VC And Registrar Including Police Thrashed In Gorakhpur, FIR Lodged Against Students - गोरखपुर में DDU के कुलपति और रजिस्ट्रार सहित पुलिस की जमकर पिटाई, छात्रों पर FIR दर्ज | UP

बीच-बचाव करने आए पुलिसवालों ने लाठीचार्ज कर ABVP कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस झड़प में वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, 3-4 ABVP कार्यकर्ता और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिसके बाद सभी को हॉस्पिटल भेजा गया है। वहीं अब 3 से 4 थानों की फोर्स तैनात की गई है। इसके अलावा 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल ABVP कार्यकर्ता विश्वविद्यालय में फैली अनियमितता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों के अनुसार वाइस चांसलर के आश्वासन के बाद भी किसी भी परेशानी का समाधान नहीं हुआ है। बाद में 13 जुलाई को ABVP कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी न होने पर विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ABVP कार्यकर्ताओं का हंगामा कुलपति व प्राक्टर को जमकर पीटा; पुलिस से भी झड़प - ABVP protests against Vice Chancellor in Gorakhpur University ABVP ...

बता दें कि उस दिन ABVP कार्यकर्ताओं ने 3 गेट के ताले भी तोड़ दिए थे। इसके बाद वाइस चांसलर ने एक-एक कर छात्रों की परेशानियों को सुना और आश्वासन दिया था कि जल्द ही इन सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।

Tags