Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • वीडियो ऑफ द डिकेड! मां तुझे सलाम पर विराट एंड टीम ने किया कुछ ऐसा कि रौंगटे खड़े हो जाएंगे

वीडियो ऑफ द डिकेड! मां तुझे सलाम पर विराट एंड टीम ने किया कुछ ऐसा कि रौंगटे खड़े हो जाएंगे

वीडियो ऑफ द डिकेड! मां तुझे सलाम पर विराट एंड टीम ने किया कुछ ऐसा कि रौंगटे खड़े हो जाएंगेVideo of the decade! On Maa Tujhe Salaam, Virat and team did something that will give you goosebumps.

वीडियो ऑफ द डिकेड!
inkhbar News
  • Last Updated: July 5, 2024 08:27:37 IST

T20 World Cup Winning Team: टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर गुरुवार को भारत पहुंची टीम इंडिया का दिल्ली और मुंबई में जबरदस्त स्वागत किया गया। दिल्ली के दिल और मुंबई के मोहब्बत के आगे भारतीय टीम के खिलाड़ी नतमस्तक दिखे। फैंस का प्यार देखकर टीम इंडिया को भी उन्हें थैंक यू कहना पड़ा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए समारोह में खिलाड़ियों ने समां बांध दिया। इसी बीच में विराट कोहली ने टीम के साथ मां तुझे सलाम पर कुछ ऐसा किया कि वीडियो देखने वालों के रौंगटे खड़े हो जायेंगे।

मां तुझे सलाम पर झूमे विराट

दरअसल जब खिलाड़ी वानखेड़े का चक्कर लगा रहे थे तो सबने मिलाकर डांस करते हुए पूरे जोश में वंदे मातरम् गाना गया। विराट ने इसमें टीम इंडिया का नेतृत्व किया और वो तिरंगा ओढ़े हुए थे। बाकि खिलाड़ी पूरे जोश के साथ मां तुझे सलाम पर झूम रहे थे। यह दृश्य देखने के बाद फैंस भाव-विभोर हो गए। सब एक सुर में वंदे मातरम् गा रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग इसको वीडियो ऑफ द डिकेड कह रहे हैं।

अफ्रीका को हराकर जीता था फाइनल

बता दें कि भारत के दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने 2007 का वर्ल्ड कप जीता था। इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताबी जीत दर्ज की है। 29 जून को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया था।

सूर्यकुमार यादव के सपनों की उड़ान: पुराना सपना आज की हकीकत, PM मोदी से मुलाकात