Vijay Rupai Death: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे में मौत हो गई। गुरुवार (12 जून) को यह विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट से लंदन जा रहा था। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने उनके निधन पर शोक जताया है। सीआर पाटिल ने कहा कि वह अपने परिवार से मिलने जा रहे थे, इस हादसे का शिकार हो गए। भगवान उनकी आत्मा को भी शांति दे।
अहमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य विजय रूपाणी जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और मन को झकझोर देने वाला है। उनका जाना न केवल गुजरात, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। महाप्रभु जगन्नाथ जी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस कठिन समय में शोकसंतप्त परिजनों और समर्थकों को धैर्य व संबल प्रदान करें। ॐ शांति।
BJP MP Sambit Patra tweets, "The news of the tragic demise of former Chief Minister of Gujarat and senior member of the BJP family, Vijay Rupani ji, in the unfortunate plane crash in Ahmedabad is extremely painful and heart-wrenching. His departure is an irreparable loss not… pic.twitter.com/QoloSviZhf
— ANI (@ANI) June 12, 2025
पूर्व सीएम विजय रूपाणी की पत्नी लंदन से और बेटा अमेरिका से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे।
अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने हादसे में एक व्यक्ति के बचने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर एक इमारत पर गिर गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।