Ahemdabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे को झंकझोर कर रख दिया है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड और राजनेता तक इस हादसे के बाद सदमे में हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस विमान हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई। वहीँ बड़ी खबर ये है कि इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वो अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। अब विजय रूपाणी की मौत की तारीख को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आ रही है। वहीँ इस बात ने सबको चौंका दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन में एक ऐसा नंबर था, जो उनके लिए महज एक अंक नहीं बल्कि भरोसे का प्रतीक था। वहीँ ये अंक था 1206, जिसे वो अपने लिए भाग्यशाली मानते थे। बताया जा रहा है कि, विजय रूपाणी इस अंक को इतना भाग्यशाली मानते थे कि स्कूटर से लेकर कार तक उनके सभी वाहनों का नंबर इसी अंक 1206 से शुरू होता था। लेकिन यह अंक उनके लिए इतना अशुभ साबित हुआ कि उन्हें इस ही नंबर के कारण अपनी जान तक गंवानी पड़ी।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुआ वहीँ जिस दिन उनका निधन हुआ उस दिन 12 जून था यानी 12-06। ये उनका सबसे भरोसेमंद नंबर 1206 न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके परिवार के लिए भी अशुभ साबित हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय रूपाणी के स्कूटर और पहली कार का नंबर 1206 था। यह कार और स्कूटर आज भी उनके घर की पार्किंग में मौजूद है। लेकिन, यह संयोग ही है कि 12-06 उनकी जिंदगी की आखिरी तारीख बन गई।