Vijay Rupani Funeral: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार (16 जून, 2025) को राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पूर्व सीएम विजय रूपाणी की 12 जून को एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस हादसे में 274 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।जानकारी के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज राजकोट में होने जा रहा है, जिसके लिए राज्य भर से तमाम वीआईपी यहां आएंगे। हमने उस मुख्य मार्ग को बंद कर दिया है, जिस पर यह यात्रा निकलेगी। इसके अलावा राजकोट शहर पुलिस ने जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था भी की है।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी अपने बेटे ऋषभ रूपाणी के साथ अहमदाबाद सिविल अस्पताल के शवगृह पहुंचीं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सिविल अस्पताल के शवगृह परिसर पहुंचे। राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे। विजय रूपाणी की पत्नी अपने पति को अंतिम विदाई के दौरान भावुक होती नजर आई। जैसे ही उनकी पत्नी पार्थिव शरीर के पास पहुंची, वो एकाएक रोने लगती है। फिर एक महिला आकर उसे संभालती है। फिर उनकी पत्नी उनके पार्थिव शरीर के पास जाकर शीश झुकाकर नमन करती है। इस दौरान लोगों द्वारा उन्हें सांत्वना दिया जा रहा है।
#WATCH | Ahmedabad | Former CM Vijay Rupani’s wife, Anjali Rupani, bids an emotional farewell to her husband pic.twitter.com/5FkneNWKG4
— ANI (@ANI) June 16, 2025
विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी ने इस मौके पर एएनआई को दिए बयान में गहरा दुख जताया और सभी प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में मैं अपने रूपाणी परिवार की ओर से सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। यह न केवल हमारे परिवार के लिए बल्कि 270 परिवारों के लिए भी दुख की घड़ी है।” उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर से सभी आत्माओं को मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। मैं सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों, नागरिक सुरक्षा, पुलिस बल, आरएसएस कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस दौरान किए गए राहत और बचाव कार्य सराहनीय हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”