Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मणिपुर में एक बार फिर हिंसा, घरों में लगाई आग, दोबारा लगाया गया कर्फ्यू

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा, घरों में लगाई आग, दोबारा लगाया गया कर्फ्यू

मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा हुई है। मणिपुर के कामजोंग जिले के सहमफुंग उप-मंडल के अंतर्गत गमपाल और हैयांग गांव में सुबह अज्ञात बदमाशों ने गांव के कई घरों में आग लगा दी है।

manipur
inkhbar News
  • Last Updated: April 23, 2025 19:52:43 IST

Manipur News:  बुधवार को मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा हुई है। मणिपुर के कामजोंग जिले के सहमफुंग उप-मंडल के अंतर्गत गमपाल और हैयांग गांव में सुबह अज्ञात बदमाशों ने गांव के कई घरों में आग लगा दी है। घटना के तुरंत बाद ही जिला मजिस्ट्रेट ने आज दोपहर 2 बजे कर्फ्यू लगा दिया है।

कर्फ्यू अगले नोटिस तक लागू रहेगा

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस 2023 की धारा 163 की उप-धारा 1 के तहत जारी किया गया था। यह लोगों के अपने घरों से बाहर निकलने और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि पर रोक लगाता है, जिससे की लोग घर से बाहर न निकलें। कर्फ्यू अगले नोटिस तक लागू होने वाला है। हालांकि, कानून और व्यवस्था बनाए रखने या आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में शामिल सरकारी एजेंसियों को छूट दी गई है और उन्हें अपना काम जारी रखने की भी अनुमति दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट ने स्थिति पर बारीकी से नजर रखने और शांति सुनिश्चित करने के लिए सहमफुंग के एसडीसी हंग्यो युरेइकन को गम्पाल और हैयांग के पूरे क्षेत्र के लिए कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

अधिकारी हाई अलर्ट पर

बताया जा रहा है कि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं क्योंकि वे दोषियों की पहचान करने और आगे की हिंसा को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि सात से अधिक घर, मुख्य रूप से फूस की छत वाले ढांचे, जलकर राख हो गए हैं।

सार्वजनिक शांति को खतरा

आधिकारिक आदेश में पीटर ने कहा है कि इस तरह की गड़बड़ी से शांति भंग हो सकती है। सार्वजनिक शांति को खतरा हो सकता है और मानव जीवन और संपत्तियों को खतरा हो सकता है। ये प्रतिबंध कानून और व्यवस्था बनाए रखने या आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में शामिल सरकारी एजेंसियों पर लागू नहीं होते हैं।

2023 से लगातार घटना हो रही हैं

मणिपुर में मई 2023 से लगातार हिंसा की घटनाएं घट रही हैं। इस साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। कुकी और मैतेई समुदाय के लोगों के साथ हाल में केंद्र सरकार ने बैठक भी की थी और दोनों समुदाय के बीच अशांति समाप्त करने की बात की थी। लेकिन इसके बावजूद मणिपुर में लगातार हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़े : मां से कहा- आकर मिलता हूं, आतंकवादियों की गोलियों से नीरज की आवाज हमेशा के लिए थम गई

 

Tags

Manipur