Viral Video: भारत में हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। भारत में यह आम बात है और इस पर कोई खास कार्रवाई नहीं होती, लेकिन बिना इजाजत के किसी का चुपके से वीडियो बनाना अपराध है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे भारत घूमने आई अमेरिकी लड़कियों ने रिकॉर्ड किया था।

महिला का चुपके से किसी ने बना लिया वीडियो

इस वीडियो में अमेरिकी लड़कियां कहती नजर आ रही थीं कि भारत के एक फाइव स्टार होटल में उनका वीडियो चुपके से रिकॉर्ड किया गया है। अगर आप भारत आने की सोच रहे हैं और अगर आप महिला हैं तो बिना पुरुष बॉडीगार्ड के न आएं। चाहे आप धूप सेंक रही हों या पूरे कपड़े पहने हों, हमें भारत में इस तरह का व्यवहार बहुत आम लगता है।

‘पहले इंजन, अब डिब्बे भी लड़ने लगे’, DM-CMO विवाद पर राजनीतिक रोटी सेक रहे अखिलेश-राहुल, CM Yogi पर कसा तंज

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरा मामला ये है कि, दिल्ली-गुरुग्राम के एक फाइव स्टार होटल में ठहरी कुछ अमेरिकी महिलाएं धूप सेंक रही थीं, इस दौरान होटल में मौजूद एक शख्स चुपके से उनका वीडियो बना रहा था। यह वीडियो मैरियट गुरुग्राम डाउनटाउन 5 स्टार होटल का था। कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गया और लोग इस वीडियो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे। 

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, उन्हें इस बारे में होटल से शिकायत करनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने अमेरिकी लड़कियों का विरोध करते हुए कहा कि वीडियो बनाकर व्यूज पाने के बजाय आपको होटल की शिकायत करनी चाहिए।

होटल के कमरे में प्रेमी के साथ रंगरलियां मना रही थी महिला, पुलिस के साथ पहुंचा पति, फिर जो हुआ… Video में कैद हो गई सारी करतूत