Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • VIRAL VIDEO: IPS अशोक कुमार के फेयरवेल को उत्तराखंड पुलिस ने बनाया खास, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

VIRAL VIDEO: IPS अशोक कुमार के फेयरवेल को उत्तराखंड पुलिस ने बनाया खास, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

नई दिल्ली: उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार 30 नवंबर को पद से रिटायर हो गए। अशोक कुमार(VIRAL VIDEO) के रिटायर होने पर पुलिसकर्मियों ने भावभीनी और अलग अंदाज में उन्हें विदाई दी। गौरतलब है कि गुरुवार को देहरादून पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था, जहां डीजीपी अशोक कुमार सम्मान में […]

VIRAL VIDEO: Uttarakhand Police made IPS Ashok Kumar's farewell special, heart touching video goes viral
inkhbar News
  • Last Updated: December 1, 2023 17:22:40 IST

नई दिल्ली: उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार 30 नवंबर को पद से रिटायर हो गए। अशोक कुमार(VIRAL VIDEO) के रिटायर होने पर पुलिसकर्मियों ने भावभीनी और अलग अंदाज में उन्हें विदाई दी। गौरतलब है कि गुरुवार को देहरादून पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था, जहां डीजीपी अशोक कुमार सम्मान में समारोह को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। अपने सेवा काल में हुए अनुभवों को साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के सामने साझा किया।

कार को सजाया फूलों से

बता दें कि सोशल मीडिया पर आईपीएस अशोक कुमार का वीडियो काफी तेजी से वायरल(VIRAL VIDEO) हो रहा है और लोगों के दिलो को छू रहा है। वीडियो के मुताबिक आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार कार में बैठे हुए हैं और कार को फूलों से सजाया गया है।

उत्तराखंड पुलिस के जवान डीजीपी की कार को रस्सियों से खींच रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बैंड की धुन भी सुनाई दे रही है। पुलिस के कई जवान डीजीपी अशोक कुमार की कार को रस्सियों से खींचकर कुछ दूर ले जाते हुए दिख रहे हैं। अपनी शानदार विदाई के वीडियो को अशोक कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया है।

कार को पुलिस जवानों ने रस्सियों से खींचा

वैसे तो विदाई समारोह का ऐसा मंजर कम ही देखने को मिलता है। आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार 1989 बैच के 11वें पुलिस महानिदेशक थे, और उन्होंने अनिल कुमार रतूड़ी से प्रभार ग्रहण किया था। बता दें कि डीजीपी पद पर नियुक्ति से पहले अशोक कुमार प्रदेश में पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था एवं अपराध का दायित्व संभाल रहे थे। पुलिस जवानों के बीच अशोक कुमार शांत सौभाव के लिए जाने जाते हैं।

पुलिस मुख्यालय में उन्होंने व्यवहार कुशलता से साथियों का भरोसा जीत लिया था। सेवा काल में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर अशोक कुमार आम जनता को आसानी से उपलब्ध होते थे। अशोक कुमार की जगह पर आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को उत्तराखंड का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनाया गया है. उत्तराखंड में भी लागू की गई वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उन्होंने गुरुवार को पदभार संभाल लिया। 1996 बैच के आईपीएस अभिनव कुमार की छवि तेज तर्रार अधिकारी के तौर पर जानी जाती है।

यह भी पढ़े: CoP28 Climate Summit: ‘भारत 2028 में क्लाइमेट चेंज समिट की मेजबानी को तैयार’, COP28 मंच पर पीएम मोदी ने रखा प्रस्ताव