Inkhabar

Lok Sabha Election के लिए मतदान शुरू, पहले चरण की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: 21 राज्यों की 102 सीटों पर आज पहले चरण की वोटिंग होगी। साथ ही 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां पर पहले चरण में ही चुनाव खत्म हो जाएंगे। पहले चरण में 1600 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। इनमें 9 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व […]

Lok Sabha Elections 2024
inkhbar News
  • Last Updated: April 19, 2024 07:46:23 IST

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: 21 राज्यों की 102 सीटों पर आज पहले चरण की वोटिंग होगी। साथ ही 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां पर पहले चरण में ही चुनाव खत्म हो जाएंगे। पहले चरण में 1600 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। इनमें 9 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व सीएम और 1 राज्यपाल की प्रतिष्ठा दांव पर हैं। आइए बताते हैं पहले चरण के चुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें-

1. 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों पर मतदान होगा।

2. 2024 के आम चुनाव का सीटवार सबसे बड़ा चरण है।

3. पहली बार लोकसभा चुनाव में विपक्षी INDIA गठबंधन की परीक्षा है, पिछली बार इन 102 सीटों में से UPA ने 45 तो वहीं एनडीए ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

4. पहले फेज में तमिलनाडु में सबसे अधिक 39 सीटों पर वोटिंग होगी।

5. इस चरण में 16 करोड़ 63 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

6. बता दें कि पहले चरण में मोदी सरकार के 11 मंत्री भी चुनावी मैदान में हैं, वहीं 7 पूर्व सीएम के भाग्य का भी आज फैसला होगा।

7. पहले चरण में नितिन गडकरी, किरेन रिजिजू, भूपेंद्र यादव जैसे दिग्गज नेता चुनावी मैदान में हैं।

8. बता दें कि कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पहले चरण में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं।

9. लोकसभा की 102 सीटों के साथ आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान होगा।

10. आज 10 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान खत्म हो जाएगा।