बेंगलुरू। भारत जोड़ो अभियान के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के तुमकुरू में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पीएफआई को लेकर बीजेपी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब दिया। राहुल ने कहा कि वह हर उस व्यक्ति के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे जो नफरत फैलाएगा। बता दें कि भाजपा आरोप है कि कांग्रेस पार्टी पीएफआई का समर्थन कर रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाले व्यक्ति कौन हैं और वो किस समुदाय से आते हैं। नफरत और हिंसा फैलाना एक देश-विरोधी कार्य है। हम हर उस व्यक्ति के खिलाफ है जो नफरत फैलाता है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर बड़ा हमला किया है। राहुल ने आज कर्नाटक के तुमकुरू में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरएसएस आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों की मदद करता था।
राहुल गांधी ने कहा कि मेरी समझ के अनुसार राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ अग्रेंजों की मदद करता था। सावरकर को अग्रेंजों की तरफ से वजीफा मिलता था, ये एक ऐतिहासिक तथ्य है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भारतीय जनता पार्टी कही भी नहीं दिखती है।
Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका
Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव