Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी संगठन अल-कायदा (Al-Qaeda) बिलबिला गया है। उसने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान पर भारत के हमले का जवाब दिया जाएगा। भारत की भगवा सरकार ने मुसलमानों पर हमला करके गलती कर दी है। AQIS के बयान में लिखा गया है कि हम अल्लाह के हैं और उसी की तरफ लौटेंगे। मुसलमान शहीद हुए हैं।

हम अल्लाह के हैं

6 मई 2025 की रात को भारत की ‘भगवा सरकार’ ने पाकिस्तान में छह जगहों पर हमला किया। मस्जिदों और बस्तियों को खास तौर पर निशाना बनाया गया। इसमें कई मुसलमान शहीद और घायल हुए। हम अल्लाह के हैं और उसी के पास लौटेंगे। अल्लाह शहीदों को जन्नत में आला मकाम अता करे और घायल जल्द ठीक हों, आमीन। यह हमला भगवा सरकार के गुनाहों की सूची में एक और काला अध्याय है।

मुसलमानों के खिलाफ जंग

बयान में आगे लिखा है कि इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ भारत की जंग नई नहीं है, यह सालों से चल रही है। भारत और कश्मीर में मुसलमानों ने बहुत जुल्म सहा है। मोदी सरकार सैन्य, राजनीतिक, सांस्कृतिक और मीडिया के जरिए इस्लाम और मुसलमानों को खत्म करने की कोशिश कर रही है। बयान में कहा गया है कि हम साफ तौर पर कहते हैं कि यह मुसलमानों के लिए भारत के खिलाफ जिहाद है।

अल्लाह की खाई कसम

अलकायदा ने कहा कि अल्लाह का नाम बुलंद करना, इस्लाम और मुसलमानों की रक्षा करना और उत्पीड़ित लोगों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। अब उपमहाद्वीप के मुसलमानों को उनके समर्थन में खड़ा होना चाहिए। हम कसम खाते हैं कि अल्लाह की मदद से हम तब तक लड़ेंगे जब तक कि हम मुसलमानों पर हुए सभी अत्याचारों का बदला नहीं ले लेते और अल्लाह का नाम ऊंचा नहीं हो जाता।

 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में फिर कोहराम, 3 धमाकों से दहल उठा लाहौर, एयरपोर्ट बंद