Rain Alert:दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देश में दस्तक दे दिया है। वह तेजी से आगे बढ़ रहा है।यह मानसून मध्य, पश्चिम और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून आगले दो से तीन दिन में अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकता है। वहीं मौसम विभाग ने इस बात की भी जानकारी दी है कि 20 से 25 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं अभी राजस्थान और श्रीनगर में अभी भी लोग गर्मी से परेशान हैं।जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार को पिछले 20 सालों में जून का सबसे गर्म दिन रहा।
देश की राजधानी दिल्ली में अगले 5 दिन यानी 24 जून तक आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को गरज के साथ बारिश की संभावना है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
आईएमडी के अनुसार 22 से 24 जून के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है। 20 से 23 जून के दौरान बिहार में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 20 से 22 जून के बीच झारखंड और ओडिशा में और 20 से 25 जून के बीच मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। 20 जून को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।
राजस्थान में गुरुवार को करौली,अजमेर, प्रतापगढ़ और कोटा में हल्की बारिश सो लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन जैसलमेर में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा।वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की उम्मीद जताई है।
20 से 25 जून के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 22 और 25 जून को जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश में, 21 से 25 जून को हिमाचल प्रदेश और पंजाब में और 20 से 25 जून को हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है। 20 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 20 और 23 जून को पूर्वी राजस्थान, 22 जून को उत्तराखंड और 22 से 25 जून को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
20 से 25 जून के दौरान गुजरात, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।वहीं इस समय महाराष्ट्र में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। महाराष्ट्र के कुछ इलाकों के लिए रेड अलरेट जारी किया गया है। जिसमें पालघर, नासिक और पुणे के घाट इलाके शामिल हैं। वहीं कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमे ठाणे, रायगढ़, मुंबई, रत्नागिरी और सतारा जैसे शहर शामिल हैं। वहीं रायगढ़ में अंबा और कुंडलिका नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रत्नागिरी में जगबूदी नदी भी उफान पर है। जिसकी वजह से रायगढ़ में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिया गया है। वहीं मुंबई में 24 घंटे में 142.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
19 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। 20 से 23 जून तक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा, जिसके चलते भारी बारिश की संभावना है।
अमेरिका में आसिम मुनीर ने खाया सुअर का मांस? लीक हुआ मेन्यू कार्ड, जानें क्या है सच्चाई?