Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update: दिल्ली-पंजाब में जारी रहेगा ठंड का अटैक, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Weather Update: दिल्ली-पंजाब में जारी रहेगा ठंड का अटैक, जानें मौसम का ताजा अपडेट

नई दिल्ली। देश के कई राज्‍यों में अभी सर्दी का स‍ितम जारी रहेगा। मौसम व‍िभाग की तरफ से की गई भव‍िष्‍यवाणी में अगले 2 से 3 द‍िनों तक उत्तर भारत और उत्तर पश्‍च‍िम भारत के कई राज्‍यों में न्‍यूनतम तापमान में ग‍िरावट आएगी. तापमान में ग‍िरावट आने की वजह से कोल्‍ड डे से लेकर सी‍व‍ियर […]

Weather Forcast
inkhbar News
  • Last Updated: January 7, 2024 08:03:04 IST

नई दिल्ली। देश के कई राज्‍यों में अभी सर्दी का स‍ितम जारी रहेगा। मौसम व‍िभाग की तरफ से की गई भव‍िष्‍यवाणी में अगले 2 से 3 द‍िनों तक उत्तर भारत और उत्तर पश्‍च‍िम भारत के कई राज्‍यों में न्‍यूनतम तापमान में ग‍िरावट आएगी. तापमान में ग‍िरावट आने की वजह से कोल्‍ड डे से लेकर सी‍व‍ियर कोल्‍ड डे की स्थिति बने रहने की प्रबल संभावना है। साथ ही अगले दो-तीन द‍िनों तक घने कोहरे के छाए रहने की उम्मीद जताई है, ज‍िससे लोगों की मुश्‍क‍िलें और बढ़ने वाली हैं। उत्तर पश्‍च‍िम, मध्‍य तथा दक्ष‍िण भारत के कई राज्‍यों में ओलावृष्‍ट‍ि और बार‍िश होने का अनुमान भी जताया गया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार यानी की आज दिन के वक्त आसमान साफ रहेगा। सुबह के वक्त मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना जताई थी । इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। दिल्ली में पूरे हफ्ते सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। जबकि नौ जनवरी को हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के आसार जताए हैं।

मयूर विहार रहा सबसे ज्यादा ठंडा

दिल्ली का मयूर विहार इलाका शनिवार को राजधानी में सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जाफरपुर में 14 डिग्री व नरेला, पालम, रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।