Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather News: फरवरी सबसे गर्म दिन रहा 18 फरवरी, दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 19 को बारिश के आसार

Weather News: फरवरी सबसे गर्म दिन रहा 18 फरवरी, दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 19 को बारिश के आसार

नई दिल्लीः खिली धूप के कारण रविवार को राजधानी दिल्ली में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इस महीने का ये सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, सोमवार यानी 19 फरवरी को बारिश के आसार हैं जिससे अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई […]

Weather News: फरवरी सबसे गर्म दिन रहा 18 फरवरी, दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 19 को बारिश के आसार
inkhbar News
  • Last Updated: February 18, 2024 22:42:16 IST

नई दिल्लीः खिली धूप के कारण रविवार को राजधानी दिल्ली में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इस महीने का ये सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, सोमवार यानी 19 फरवरी को बारिश के आसार हैं जिससे अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

पीतमपुरा सबसे गर्म इलाका रहा

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। राजधानी का पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 29.8 डिग्री मापा गया।

सोमवार को दिन के समय 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है। बारिश और तेज हवा के कारण मंगलवार यानी 20 फरवरी को तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट का अनुमान है।

हवा हुआ जहरीली, एक्यूआई 245 रहा

राजधानी दिल्ली में हवा की गति कम होने व दिशा बदलने से प्रदूषण खराब श्रेणी में बरकरार है। रविवार यानी 18 फरवरी को वायु गुणवत्ता सूचकांक245 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। इसमें शनिवार के मुकाबले 24 सूचकांक की बढ़ोतरी देखी है। हालांकि सुबह आसमान साफ रहा लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने लगा। दिल्ली के सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रहा।