Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update Today: दिल्ली में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में सर्दी का कहर

Weather Update Today: दिल्ली में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में सर्दी का कहर

नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने वाली है। दिल्ली में गुरुवार को औसतन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। गुरुवार की सुबह 5 बजे 7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल […]

Delhi Pollution and weathers updates
inkhbar News
  • Last Updated: December 21, 2023 07:26:06 IST

नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने वाली है। दिल्ली में गुरुवार को औसतन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। गुरुवार की सुबह 5 बजे 7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में गलन और ठंड बढ़ रही है। बुधवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया गया है। जबकि जम्मू में 6.4 डिग्री, मसूरी में 6.8 डिग्री और शिमला में 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे, इस वजह से धूप बहुत हल्की होगी। इससे न्यूतम तापमान में और गिरावट आएगी। मैदानी इलाकों में तेजी से ठंड बढ़ रही है। पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों में आने वाली सर्द हवाएं ठंड और बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत यूपी-बिहार जैसे राज्यों में अगले सप्ताह से शीतलहर की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में और कमी आएगी।

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 दिनों तक हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर का सितम रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 25 दिसंबर से दिल्ली के तापमान में और कमी आएगी। 21 दिसंबर के मौसम की बात करें तो स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार लक्षद्वीप में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की उम्मीद है।