Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • उत्‍तर भारत में ठंड की दस्‍तक, राजस्थान और दिल्ली में बारिश की संभावना

उत्‍तर भारत में ठंड की दस्‍तक, राजस्थान और दिल्ली में बारिश की संभावना

Weather Update: नई दिल्ली। भारत के उत्तरी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम को ठंड महसूस की जा रही है। वहीं, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी पारा गिरता नज़र आ रहा है। अगर हम मौसम विभाग की माने तो 25 नवंबर के बाद उत्तरी भारत के […]

(उत्तर भारत में ठंड की दस्तक)
inkhbar News
  • Last Updated: November 25, 2022 13:51:39 IST

Weather Update:

नई दिल्ली। भारत के उत्तरी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम को ठंड महसूस की जा रही है। वहीं, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी पारा गिरता नज़र आ रहा है। अगर हम मौसम विभाग की माने तो 25 नवंबर के बाद उत्तरी भारत के लोगों को शीतलहर के लिए तैयार रहना होगा। वहीं, आज पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना जताई जा रही है, जिससे मौसम में बदलाव आ सकता है और ठंड बढ़ सकती है।

दिल्ली और राजस्थान में शीतलहर

दिल्ली और राजस्थान में कड़ाके की ठंड का आगाज़ शुरू हो गया है। तेज़ हवा चलने के कारण दिल्ली-एनसीआर में वायु की गुणवत्ता में मामूली सुधर देखा जा रहा है। राजस्थान में गुरूवार को 1 डिग्री की गिरावट के साथ पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो की इस सीजन का सबसे कम और सर्द तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली में आज सुबह कोहरा देखने को मिला, लेकिन बढ़ते दिन के साथ हालत बदलने की पूरी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इन दोनों शहर में लगातार तापमान में गिरावट होने से मौसम ठंडा हुआ है। मौसम में ठंडक बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

पूर्वी और मध्य भारत में अभी राहत

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के ज्यादातर हिस्सों में उत्तरी दिशा से आने वाली हवाओं के बहने की संभावना जताई जा रही है। कोलकाता के कई इलाकों में धूप निकलने की संभावना बताई जा रही है। वहीं, दक्षिणी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में सुबह के तापमान में मामूली वृद्धि देखी जा रही है। इसके अलावा अभी इन इलाकों में बारिश या तेज़ हवा होने के कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव