Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update: दिल्ली NCR में बढ़ी गर्मी, बिहार में बारिश के असार, पहाड़ी राज्यों में नहीं थम रही बर्फबारी

Weather Update: दिल्ली NCR में बढ़ी गर्मी, बिहार में बारिश के असार, पहाड़ी राज्यों में नहीं थम रही बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का असर कम हो गया है, जिससे तापमान में उछाल आने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में 10 से 13 मार्च के दौरान बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

Weather Forecast 8 March 2025
inkhbar News
  • Last Updated: March 8, 2025 08:16:50 IST

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का असर कम हो गया है, जिससे तापमान में उछाल आने की संभावना है। हालांकि कुछ राज्यों में अभी भी आधी और बर्फबारी बरकरार है.

उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 9 मार्च से तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे 13 मार्च तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड महसूस की जा रही थी, लेकिन अब मौसम बदल रहा है और गर्मी बढ़ने लगी है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी

9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित होगा। इसके प्रभाव से 9 से 13 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में 10 से 13 मार्च के दौरान बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

बारिश और आंधी की चेतावनी

बिहार में 9 मार्च को आंधी और बारिश का असर देखने को मिलेगा, जबकि पंजाब में 12 और 13 मार्च को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जबकि पूर्व और पश्चिम भारत में तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं 10 और 11 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश हो सकती है। 11 मार्च को लक्षद्वीप और कर्नाटक में भी बारिश के संकेत हैं। दूसरी ओर, गोवा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में गर्मी बढ़ने की संभावना है। 9 से 11 मार्च के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में लू चलने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल: मिथुन से लेकर धनु राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य, वसुमान योग से होगा लाभ