Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • वेदर अपडेट: आने वाले कुछ दिनो में हो सकती है भारी वर्षा, जानें उत्तर भारत में मौसम का मिजाज

वेदर अपडेट: आने वाले कुछ दिनो में हो सकती है भारी वर्षा, जानें उत्तर भारत में मौसम का मिजाज

वेदर अपडेट: लखनऊ। उत्तर भारत के राज्यों में कुछ दिनो से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है। कुछ राज्यों में तेज हवाएं चल रही है। फिलहाल दिल्ली,पंजाब और उसके आसपास के इलाकों में चिलचिलाती धूप से राहत है। उत्तराखंड में बारिश के आसार नजर आने लगे है। अगले 4 से 5 दिनो […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 20, 2022 15:13:37 IST

वेदर अपडेट:

लखनऊ। उत्तर भारत के राज्यों में कुछ दिनो से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है। कुछ राज्यों में तेज हवाएं चल रही है। फिलहाल दिल्ली,पंजाब और उसके आसपास के इलाकों में चिलचिलाती धूप से राहत है। उत्तराखंड में बारिश के आसार नजर आने लगे है। अगले 4 से 5 दिनो में मौसम का और तेजी से करवट लेने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश होने की पूरी संभावना बताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिको का कहना है की 21 जून को बादल आसमान को इसी तरह घेरे रहेंगे जिससे कुछ जगहों पर बारिश दिख सकती है। जिससे मौसम खुशनुमा और ठंडक भरा रहेगा और लोगो को चिलचलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली और पंजाब में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट…

दिल्ली

दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है और आगे कुछ दिनो तक आसमान में बादल छाये रहेंगे जिससे वर्षा होने की पूरी संभावना है। इसी को ध्यान में रखकर मौसम विभाग देश की राजधानी दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पंजाब

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की पंजाब में अगले 48 घंटे तक बारिश जारी रहेगा। और यहां के 13 जिलों में तेज वर्षा देखने को मिलेगी, जिसके कारण मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बिहार में वज्रपात को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग केंद्र पटना ने बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश को लेकर चेताया है। वहीं 3 जिलों में भारी बारिश को लेकर सतर्क किया है, इसके साथ ही कई स्थानो पर बिजली चमकने और वज्रपात को लेकर अलर्ट किया है।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें