Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update: देश के इन राज्यों में आज कैसा होगा मौसम, जानिए दिल्ली-UP का हाल

Weather Update: देश के इन राज्यों में आज कैसा होगा मौसम, जानिए दिल्ली-UP का हाल

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में हुई बरसात से मौसम बेहद सुहावना हो गया है। वहीं बरसात के होने के बाद उत्तर भारत के कई राज्यों में मार्च के महीने में ठंड का अहसास हो रहा है। इस दौरान मौसम विभाग ने बरसात और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। देश में […]

Weather Update today
inkhbar News
  • Last Updated: March 22, 2023 08:16:22 IST

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में हुई बरसात से मौसम बेहद सुहावना हो गया है। वहीं बरसात के होने के बाद उत्तर भारत के कई राज्यों में मार्च के महीने में ठंड का अहसास हो रहा है। इस दौरान मौसम विभाग ने बरसात और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

देश में ओलावृष्टि और बरसात को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार 21 मार्च 2023 को पूर्वी भारत में ओलावृष्टि के साथ आंधी तूफान की गतिविधि में कमी दर्ज की गई है। वहीं 23 से 25 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत और 24-25 मार्च के दौरान मध्य और आसपास के पूर्वी भारत में बरसात, आंधी, ओलावृष्टि गतिविधि का नया दौर शुरू होगा।

Delhi-NCR में आज का मौसम साफ

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम काफी साफ देखने को मिलेगा। साथ ही मौसम विभाग ने ये भी बताया कि शुक्रवार 24 मार्च 2023 को एक बार फिर अच्छी बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया।

इन राज्यों में जानिए कैसा होगा मौसम का हाल

वहीं मौसम विभाग ने कहा कि आज देश के कई राज्यों में मौसम के साफ रहने की संभावना है, लेकिन नॉर्थ ईस्ट भारत में बरसात के होने की उम्मीद जताई है। साथ ही 23 मार्च को नॉर्थ-वेस्ट इंडिया के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। बता दें, 24 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में बरसात होने की संभवना है।

 

 

Mumbai में बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में हुई चोरी, चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

Amritpal Singh की गिरफ्तारी को लेकर ‘वारिस पंजाब दे’ के वकील का दावा, ‘हो सकता है एनकाउंटर’