Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update : देश में मानसून पूरी तरीके से सक्रिय, कई राज्यों को अलर्ट

Weather Update : देश में मानसून पूरी तरीके से सक्रिय, कई राज्यों को अलर्ट

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज यानी, 5 जुलाई (मंगलवार) को भी बारिश होने की संभावना बताई है। IMD के मुताबिक, दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। दिल्ली सहित उत्तर भारत में मानसून […]

india weather update
inkhbar News
  • Last Updated: July 5, 2022 15:11:10 IST

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज यानी, 5 जुलाई (मंगलवार) को भी बारिश होने की संभावना बताई है। IMD के मुताबिक, दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

दिल्ली सहित उत्तर भारत में मानसून एक्टिव

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में मानसून पहुंच चुका है। दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज बरसात होने के पूरे आसार दिख रहे है। मौसम वैज्ञानिको के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होने वाला है। और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश के पूरे आसार

बता दें कि मध्य प्रदेश के भोपाल में भी बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। वहीं दिनभर आसमान में बादल छाए रहेगें। इसके अलावा उत्तराखंड के देहरादून का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस हो सकता है, यहां भी वर्षा की पूरी संभावना है। वहीं राजस्थान के जयपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस होने वाला है। यहां पर तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की भी संभावना है।

लखनऊ और यूपी का ये है हाल

इसके अलावा देश के उत्तर में स्थित राज्य, जम्मू में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस होने वाला है। यहां भी बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। अगर बात यूपी की राजधानी लखनऊ की करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और आसमान में बादल छाए रहेंगे।