Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update: दिल्ली NCR में बरकरार रहेगा तेज़ हवाओं का सिलसिला, यूपी-बिहार हॉट डे का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली NCR में बरकरार रहेगा तेज़ हवाओं का सिलसिला, यूपी-बिहार हॉट डे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान और आसपास के निचले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना है, जिसका असर भारत के मौसम पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को तेज धूप रहने की संभावना है, जिससे गर्मी महसूस होगी।

Weather Update 30 march 2025
inkhbar News
  • Last Updated: March 30, 2025 08:33:22 IST

नई दिल्ली: मार्च महीने में ही देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान और आसपास के निचले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना है, जिसका असर भारत के मौसम पर भी पड़ रहा है। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है। आइए जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल:

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को तेज धूप रहने की संभावना है, जिससे गर्मी महसूस होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अगले दो दिनों तक राजधानी में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो औसत से तीन डिग्री कम था. वहीं न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था।

उत्तर प्रदेश और बिहार में गर्मी

उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज़ी से गर्मी बढ़ रह है. इसी के चलते कुछ प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। हालांकि, बीते 24 घंटों में कुछ जगहों पर मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार के दिन आसमान साफ रहेगा, लेकिन गर्मी का सिलसिला बरकरार रहेगा। वहीं बिहार के 17 जिलों में हॉट डे की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते तापमान 35°C से 40°C के बीच दर्ज किया गया है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई थी, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च तक राज्य का मौसम शुष्क रहेगा, जिसके बाद तापमान बढ़ सकता है। हिमाचल प्रदेश में भी बीती रात तापमान में भारी गिरावट आई, जहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री तक गिर गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर में ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान के तापमान में उतार-चढ़ाव

राजस्थान में तेज उत्तरी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हालांकि अगले 24 घंटों में तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने तीन अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री और पांच-छह अप्रैल तक 42 डिग्री के पार जाने की आशंका जताई है। वहीं 31 मार्च को उदयपुर और कोटा में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में रविवार तक लू चलने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक रह सकता है।

ये भी पढ़ें: 30 मार्च राशिफल: नवरात्र के पहले दिन दुरुधरा योग का मिलेगा विशेष लाभ, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत