Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • आज का मौसम: MP-राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम: MP-राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में अगले 2 दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 20 […]

आज का मौसम
inkhbar News
  • Last Updated: May 25, 2022 12:27:42 IST

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में अगले 2 दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अगले कई दिनों तक दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और लू एवं गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

पिछले 2 दिनों से दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है जिसके चलते मौसम में बदलाव हुआ है और लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। गुजरात के अहमदाबाद की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां कई जिलों में आज बारिश हो सकती है।

मध्यप्रदेश के भोपाल की बात करें तो यहां आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तराखंड में भी पिछले कई दिनों से बारिश होती रही है। आज शहर में बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक यहां रह सकता है।

जानिए प्रमुख शहरों का तापमान

Inkhabar

इन राज्यों में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पिछले 2 दिनों से कई राज्यों में हो रही बारिश की गतिविधि आज से कम होनी शुरू हो जाएगी । स्काईमेट वेदर के अनुसार यूपी, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश मैं कुछ ही जगह पर बारिश होगी। जबकि छत्तीसगढ़, केरल ,कर्नाटक, अंडमान और निकोबार, तेलंगाना गोवा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आज बारिश के आसार हैं। बिहार और गुजरात के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है।

कुतुबमीनार विवाद: नहीं बदली जा सकती क़ुतुब मीनार की पहचान – कोर्ट में पुरातत्व विभाग ने दाखिल किया जवाब