नई दिल्लीः जैसे-जैसे तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, एसे में दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसकी वजह से मौसम में बदलाव आएगा. इस बीच मंगलवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान तीस डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. मंगलवार सुबह दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रही. पूरे दिन आसमान साफ ​​रहा। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रही। अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 89 से 31 प्रतिशत के बीच रहा।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार को दिखाई दे सकता है। इससे बादल छंटेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 16 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे मौसम में नमी थोड़ी बढ़ सकती है। हालात अब अलग दिख रहे हैं, क्योंकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता

वहीं, मौसम की वजह से दिल्ली की हवा फिलहाल साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 191 था। इस स्तर पर हवा को ‘मध्यम’ श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। अगले दो से तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता इसी स्तर के आसपास रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें-

13 March Rashifal: कन्या, मेष और धनु राशि वालों को मिल सकते हैं नौकरी के अवसर, पढ़े दैनिक राशिफल