Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • West Bengal: कूचबिहार में 10 कांवड़ियों की मौत, पिकअप वैन में करंट फैलने से हुआ हादसा

West Bengal: कूचबिहार में 10 कांवड़ियों की मौत, पिकअप वैन में करंट फैलने से हुआ हादसा

West Bengal: कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया है। पिकअप वैन में सवार होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे 10 कांवड़ियों की मौत हो गई है। इस हादसे में 16 लोग घायल भी हुए है। सभी घायलों को जलपाई गुड़ी में स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया […]

West Bengal-Cooch Behar
inkhbar News
  • Last Updated: August 1, 2022 08:43:55 IST

West Bengal:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया है। पिकअप वैन में सवार होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे 10 कांवड़ियों की मौत हो गई है। इस हादसे में 16 लोग घायल भी हुए है। सभी घायलों को जलपाई गुड़ी में स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 27 लोग सवार थे।

रात 12 बजे हुआ हादसा

कूचबिहार पुलिस ने बताया कि ये हादसा आधी रात करीब 12 बजे मेखलीगंज थाना क्षेत्र के पुल पर हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिकअप वैन में लगे डीजे सिस्टम के जेनरेटर की वायरिंग से करंट फैलने से ये हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों की अभी पहचना नहीं हो पाई है। पिकअप ड्राइवर हादसे का बाद फरार हो गया।

10 की मौत, 16 घायल

चंगराबंध बीपीएचसी के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में कुल 26 लोगों का लाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर कुछ घायलों को जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण