Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • भारत को देखना कितना सुखद… स्पेस से लौटने के बाद सुनीता की पहली प्रेस कांफ्रेंस, पूरे जोश में दिखी गुजरात की बेटी 

भारत को देखना कितना सुखद… स्पेस से लौटने के बाद सुनीता की पहली प्रेस कांफ्रेंस, पूरे जोश में दिखी गुजरात की बेटी 

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने स्पेस से सकुशल वापसी के बाद पहली बार प्रेस कांफ्रेंस की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष से भारत को देखकर कैसा अनुभव हुआ?

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 1, 2025 07:37:33 IST

नई दिल्ली। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने स्पेस से सकुशल वापसी के बाद पहली बार प्रेस कांफ्रेंस की है। सुनीता और उनके साथी रहे बुच विल्मोर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क को धन्यवाद कहा कि उनकी वजह से वो दोनों अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर लौट सके। नासा जिस तरह से अपने एस्ट्रोनॉट की सुरक्षा को लेकर कदम उठाता है, इसे लेकर भी दोनों ने आभार व्यक्त किया।

ग्रिल्ड चीज सैंडविच खाने की इच्छा

टेक्सास के जॉनसन स्पेस सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुनीता ने कहा कि धरती पर आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। अभी तो वो रिहैब से गुजर रही हैं लेकिन नई चुनौतियों के लिए जल्द तैयार हो जाएंगी। उनकी इच्छा धरती पर जाकर सबसे पहले अपने पति को हग करने की थी। वापस आकर उन्होंने सबसे पहले ग्रिल्ड चीज सैंडविच खाया।

भारत को देखा

सुनीता ने बताया कि अंतरिक्ष से उन्होंने हिमालय को देखा।भारत के अन्य हिस्सों के रंगों को देखकर वो आश्चर्य महसूस कर रही थीं। दिन और रात, दोनों समय भारत को देखना एक सुखद और अविश्वसनीय अनुभव था। भारत आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो जल्द ही अपने पिता के देश में जाएंगी।

स्वास्थ्य पर क्या बोलीं सुनीता

सुनीता विलियम्स ने प्रेस कांफ्रेंस में स्वीकार किया लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने की वजह से उन्हें शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा। उनके साथी विलमोर ने कहा कि मांसपेशियों और हड्डियों के नुकसान पहुंचता है। हालांकि रिहैबिलिटेशन के माध्यम से वो इससे उबरने की कोशिश कर रही हैं।

 

मुंबई का तूफानी अटैक, कोलकाता 116 पर ढेर! डेब्यूटेंट अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी, 4 शिकार, कोई भी बैटर 30 पार नहीं कर सका!