नई दिल्ली। भारत के दो बार प्रधानमंत्री रह चुके प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वाले नेताओं का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके आवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने उन्हें झुककर सलाम किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने एक वीडियो जारी किया।
पीएम ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन ने हम सभी के हृदय को गहरी पीड़ा पहुंचाई है। उनका जाना एक राष्ट्र के रूप में भी हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करना ये सामान्य बात नहीं है। अभावों और संघर्षों से ऊपर उठ कर कैसे ऊंचाइयों को हासिल किया जा सकता है उनका जीवन ये सीख आने वाली पीढ़ी को देता रहेगा।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन ने हम सभी के हृदय को गहरी पीड़ा पहुंचाई है। उनका जाना एक राष्ट्र के रूप में भी हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां जीवन के हर क्षेत्र में… pic.twitter.com/Y9PpJEYUE3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
पीएम ने अपने वीडियो में आगे कहा कि एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने अलग-अलग स्तर पर भारत सरकार में अनेक सेवाएं दी। प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास और प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनका जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब था। आज इस कठिन समय में मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं डॉ. मनमोहन सिंह को सभी देशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
मीडिया के सामने राहुल ने फाड़ा था मनमोहन सराकर का अध्यादेश, वो आहत होकर देने वाले थे इस्तीफा, फिर…