Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • संसद पहुंचीं प्रियंका के साथ ये क्या करने लगे राहुल? वायरल वीडियो ने तो सनसनी मचा दी

संसद पहुंचीं प्रियंका के साथ ये क्या करने लगे राहुल? वायरल वीडियो ने तो सनसनी मचा दी

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका संसद की सीढ़ियों पर चढ़कर आ रही थीं। उनके साथ और भी लोग थे। राहुल गांधी आगे बढ़ गए थे लेकिन तभी वो पीछे पलटकर देखते हैं और प्रियंका को कहते हैं कि रुको! रुको...

Priyanka Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: November 28, 2024 13:01:23 IST

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रियंका गांधी ने सांसद पद की शपथ ली। प्रियंका पहली बार संसद पहुंचीं थीं। भाई राहुल की तरह प्रियंका ने हाथों में संविधान की कॉपी लेकर सांसद पद की शपथ ली। प्रियंका के साथ राहुल, मां सोनिया और उनके दोनों बच्चे भी वहां मौजूद थे। प्रियंका वायनाड सीट से उपचुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची हैं। इसी बीच राहुल और प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खुश हुए राहुल

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका संसद की सीढ़ियों पर चढ़कर आ रही थीं। उनके साथ और भी लोग थे। राहुल गांधी आगे बढ़ गए थे लेकिन तभी वो पीछे पलटकर देखते हैं और प्रियंका को कहते हैं कि रुको! रुको… प्रियंका वहाँ रुक जाती हैं तभी राहुल अपना फ़ोन निकालते हैं और प्रियंका का वीडियो बनाने लगते हैं। बहन के ख़ास पल को कैमरे में कैद करते वक़्त राहुल के चेहरे पर मुस्कराहट देखते हुए बन रही थी।

वायरल हो गया वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि कई लोग गांधी परिवार का पैर भी खिंच रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि हाराष्ट्र में कांग्रेस की करारी हार, लेकिन प्रियंका की जीत पर खुश हैं। कांग्रेस को अब शायद मूलभूत मुद्दों से ज़्यादा ‘परिवार की जीत’ ज़रूरी लगती है। एक यूजर ने लिखा है कि इस पल के लिए EVM को थैंक्स कहो।

 

मोदी को मार दूंगा! मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया ऐसा कॉल मच गया हड़कंप

बूढ़े शेखों के साथ होटल जा रही वर्जिन लड़कियां, मन भरा तो बिस्तर पर ही छोड़ जा रहे मुस्लिम अरबपति