नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा का पहला बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। राष्ट्रपति ने अपने 59 मिनट के संबोधन में केंद्र की योजनाओं का जिक्र किया। साथ में महाकुंभ हादसे पर भी दुःख जताया। इसी बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सदन के बाहर राष्ट्रपति के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
सोनिया गांधी से जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण पर सवाल किया गया तो वो बोलीं कि आखिरी तक राष्ट्रपति बहुत थकी हुई लग रही थीं। बेचारी लेडी बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं। वहीं राहुल ने राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण को बोरिंग बताते हुए कहा कि वहीं पुरानी बातों को रिपीट कर रहीं थीं। सोनिया के राष्ट्रपति को लेकर कमेंट्स पर लोग भड़क गए।
#WATCH | Delhi | After the President’s address to the Parliament, Congress MP Sonia Gandhi says,”…The President was getting very tired by the end…She could hardly speak, poor thing…” pic.twitter.com/o6cwoeYFdE
— ANI (@ANI) January 31, 2025
सोनिया गांधी को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि भारत का राष्ट्रपति बनना पुअर थिंग नहीं है मैडम। थोड़ी सी तो शर्म कर लो। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये कितना भयावह है। ये पूरा परिवार सोचता है कि यही लोग सब कुछ हैं। एक ने लिखा है कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई सोनिया भारत के सैन्य विभाग की सुप्रीम कमांडर को ऐसा बोलने की। एक अन्य ने लिखा है कि कांग्रेसी गैंग अब राष्ट्रपति को भी नही छोड़ रहे है सब, है जगह सिर्फ गंदी राजनीति। ये भी टायर्ड ही दिख रही है, इनके मुंह से कौन सा आवाज निकल रहा है।
किन्नर अखाड़े ने लिया बड़ा एक्शन! ममता कुलकर्णी- लक्ष्मी नारायण को धक्के देकर निकाला बाहर