Inkhabar

भारत में कितने फ़ीसदी लोग खाते हैं गुटखा, देखें आंकड़े

नई दिल्ली: क्या आपने कभी गुटखा खाया है? बहरहाल, गुटखा खाना स्वास्थ्य के लिहाज़ से बिल्कुल अच्छा नहीं माना गया है। लेकिन आपको बता दें कि जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़कर भारत दुनिया का सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश बन गया है। अब भारत की कुल जनसंख्या लगभग 150 करोड़ हो चुकी […]

भारत में कितने फ़ीसदी लोग खाते हैं गुटखा, देखें आंकड़े
inkhbar News
  • Last Updated: May 6, 2023 19:41:46 IST

नई दिल्ली: क्या आपने कभी गुटखा खाया है? बहरहाल, गुटखा खाना स्वास्थ्य के लिहाज़ से बिल्कुल अच्छा नहीं माना गया है। लेकिन आपको बता दें कि जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़कर भारत दुनिया का सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश बन गया है। अब भारत की कुल जनसंख्या लगभग 150 करोड़ हो चुकी है। क्या आप जानते हैं कि इतनी बड़ी आबादी वाले देश में कितने लोग ऐसे हैं जो गुटखा खाते हैं? कोई बात नहीं, अगर आपको नहीं पता तो हम आपको बताते हैं कि हमारे देश में कितने प्रतिशत लोग पान मसाला खाते हैं। भारत के यह आंकड़े आपको सच में हैरान कर देंगे।

 

भारत में इतने लोग खाते हैं गुटखा

हम आपके साथ जो आंकड़े शेयर करने जा रहे हैं वो अपने आप में चौका देने वाले हैं। आपको बता दें कि वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स (World of Statistics) के मुताबिक भारत में 41 प्रतिशत लोग गुटखा खाते हैं। यानी आप समझ सकते हैं कि हमारे देश की 40 फीसदी आबादी गुटखा खाती है। इसमें बूढ़े और जवान सभी लोग शामिल हैं। अब आपके मन में यह सवाल जरूर कौंध रहा होगा कि गुटखा खाने में हमारे पड़ोसी देशों का क्या हाल है? तो आइए आपको इस बारे में भी बता देते है?

हमारे पड़ोसी देशों के क्या हाल हैं?

जानकारी के लिए बता दें, हमारे पड़ोसी और दुश्मन पाकिस्तान की हालत भी कम खराब नहीं है। यहां के करीब 33% लोग गुटखा या पान मसाला का सेवन करते हैं। वहीं अगर चीन की बात करें तो यहां के 49 प्रतिशत लोग गुटखा खाने के आदी हैं। इसके साथ ही बांग्लादेश में 52% लोग पान मसाला खाते हैं। यूरोपीय देशों की बात करें तो कुछ हैरान करने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं। फ्रांस देश में 35 फीसदी लोग गुटखा खाते हैं। जर्मनी में 24%, नॉर्वे में 17%, डेनमार्क में 18% लोग गुटखा चबाने के शौक़ीन हैं।

 

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक