Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • व्हाट्सएप नया अपडेट: अब ग्रुप में 1024 लोग जुड़ सकेंगे, इनके और फीचर्स भी जानिए

व्हाट्सएप नया अपडेट: अब ग्रुप में 1024 लोग जुड़ सकेंगे, इनके और फीचर्स भी जानिए

नई दिल्ली: व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर्स को नई सुविधाएं और फीचर्स देने के लिए कई तरह के बदलाव कर रहा है। इस समय में अब व्हाट्सएप ग्रुप के लिए बड़ा बदलाव करने वाला है। व्हाट्सएप के नए फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार व्हाट्सएप अब ग्रुप में एड मेंबर की संख्या बढ़ाने […]

whatsapp update
inkhbar News
  • Last Updated: October 10, 2022 14:21:25 IST

नई दिल्ली: व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर्स को नई सुविधाएं और फीचर्स देने के लिए कई तरह के बदलाव कर रहा है। इस समय में अब व्हाट्सएप ग्रुप के लिए बड़ा बदलाव करने वाला है। व्हाट्सएप के नए फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार व्हाट्सएप अब ग्रुप में एड मेंबर की संख्या बढ़ाने वाला है। इस नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप ग्रुप में 1024 मेंबर तक जोड़ा जा सकेगा।

2GB तक की फाइल शेयर

इसी साल मई में व्हाट्सएप में ग्रुप मेंबर की संख्या में बदलाव करते हुए 256 मेंबर को बढ़ाकर 512 मेंबर किया था। अब व्हाट्सएप इस संख्या पर फिर से दोगुना करने का विचार कर रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप ने फिलहाल इस फीचर्स को बीटा टेस्टर तक सीमित रखा है। बहुत जल्द ही इस नए फीचर्स को अन्य यूजर्स के लिए उपलब्ध किया जा सकता है। इसके अलावा ये भी दावा किया जा रहा है कि व्हाट्सएप 2GB तक की फाइल को शेयर करने का भी अपडेट जारी करने वाला है।

व्हाट्सएप प्रीमियम

व्हाट्सएप ने बिजनेस ऐप के यूजर्स के लिए “व्हाट्सएप प्रीमियम” सब्सक्रिप्शन भी आरंभ कर दिया है, हालांकि इसका अपडेट फिलहाल कुछ ही यूजर्स को लाभ मिल रहा है। व्हाट्सएप प्रीमियम का अपडेट ततकाल बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। बीटा यूजर्स अपने ऐप में जाकर प्रीमियम मेनू का लाभ उठा सकते हैं। यूजर्स को प्रीमियम मेनू में कई अतिरिक्त फीचर्स मिलेंगे।

कस्टमाइज करने का ऑप्शन

प्रीमियम सब्सक्रिप्शन केवल बिजनेस ऐप के लिए दिया गया है। अगर आप एक जनरल यूजर हैं तो आपको परेशान होने की कई जरूरत नहीं है। प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के यूजर को बिजनेस ऐप के तहत कॉन्टेक्ट लिंक को कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलेगा।

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव