Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • जहां भी होगी AAP की सरकार, संविदा कर्मचारियों को करेंगे पक्का- केजरीवाल का बड़ा ऐलान

जहां भी होगी AAP की सरकार, संविदा कर्मचारियों को करेंगे पक्का- केजरीवाल का बड़ा ऐलान

आम आदमी पार्टी: नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब देश में जहां भी आप की सरकार बनेगी, वहां पर संविदा कर्मचारियों की नौकरी को पक्का किया जाएगा। पंजाब सरकार की तारीफ की केजरीवाल ने पंजाब में आम […]

Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: September 10, 2022 14:19:26 IST

आम आदमी पार्टी:

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब देश में जहां भी आप की सरकार बनेगी, वहां पर संविदा कर्मचारियों की नौकरी को पक्का किया जाएगा।

पंजाब सरकार की तारीफ की

केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की मान सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि एक ओर जहां पूरे देश में आज अन्य सरकारें पक्की सरकारी नौकरियां खत्म कर रही हैं और संविदा कर्मचारी भर्ती कर रही हैं, वहीं पंजाब की आप सरकार ने संविदा कर्मियों को पक्का करना शुरू किया है।

देश में पहली बार हो रहा है

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस वाले दिन एक बहुत अहम घोषणा की थी। ये घोषणा न केवल पंजाब के लोगों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए और अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सीएम मान ने 8736 संविदा अध्यापकों को पक्का करने की घोषणा की थी। ये देश में पहली बार हो रहा है।

शिक्षा क्रांति इन्हीं से आई

आम आदमी पार्टी के नेता ने आगे कहा कि लोगों के बीच एक धारणा है कि पक्के कर्मचारी काम नहीं करते हैं। ये बिल्कुल गलत है। दिल्ली के अंदर हमने दिखाया कि शिक्षा क्रांति पक्के टीचर्स और गेस्ट टीचर्स की वजह से ही आई है। दिल्ली में आज लगभग 60, 000 टीचर्स काम कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि पहले इन टीचर्स को बदनाम किया जाता था कहा जाता था। कहा जाता था कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती है। हमारी सरकार में उन्हीं टीचर्स से शिक्षा क्रांति आई है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना