Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • भारत या पाकिस्तान किसके पास ज्यादा परमाणु बम, हिंदुस्तान में इस ताकतवर व्यक्ति के हाथ में है परमाणु हमले का बटन

भारत या पाकिस्तान किसके पास ज्यादा परमाणु बम, हिंदुस्तान में इस ताकतवर व्यक्ति के हाथ में है परमाणु हमले का बटन

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के रेलमंत्री हनीफ अब्बासी ने परमाणु हमला करने की धमकी दी है।आइए जानते हैं कि पाकिस्तान और भारत में से किसके पास ज्यादा परमाणु हथियार है?

India Vs Pakistan Nuclear Power Comparison
inkhbar News
  • Last Updated: April 28, 2025 08:45:57 IST

India Vs Pakistan Nuclear Power Comparison : पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के रेलमंत्री हनीफ अब्बासी ने परमाणु हमला करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास 130 परमाणु हथियार हैं जो पता नहीं पाकिस्तान के किस-किस कोने में रखा हुआ है। इससे पहले पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने भी परमाणु हमले की धमकी दी थी। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान और भारत में से किसके पास ज्यादा परमाणु हथियार है? भारत में परमाणु हमले की बटन दबाने की शक्ति किसे मिली हुई है?

भारत के पास कितने परमाणु हथियार

स्वीडिश थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास 172 और पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार है। सिपरी की रिपोर्ट के मुताबिक़ पाकिस्तान चाहता है कि उसके पास भारत के बराबर या फिर भारत से ज्यादा परमाणु हथियार हो। हालांकि भारत ऐसा नहीं सोचता। भारत का लक्ष्य लंबी दूरी के हथियारों है ताकि वो चीन का मुकाबला कर सके। चीन की बात करें तो उसके पास करीब 500 परमाणु बम हैं।

टैक्टिकल परमाणु हथियार से लैस पाकिस्तान

भारत के पास न्यूट्रॉन, फिजन और थर्मोन्यूक्लियर बम हैं जो डेढ़ से लेकर 10 किमी तक के छोटे-छोटे एरिया को तबाह कर सकता है। वहीं पाकिस्तान के पास मौजूद इस तरह के बम की क्षमता कम है। भारत 5 हजार किमी से ज्यादा दूरी तक न्यूक्लियर अटैक कर सकता है लेकिन 100 कीमिसे कम रेंज की परमाणु अटैक करने की मिसाइल नहीं है, वहीँ पाकिस्तान के पास 60 से 70 किमी तक की रेंज में परमाणु अटैक करने वाले हथियार हैं। पाकिस्तान के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल खालिद अहमद के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत की बड़ी सेना का मुकाबला करने के लिए टैक्टिकल परमाणु हथियार बनाये हैं। यह कम दूरी में ज्यादा नुकसान करता है।

किसने हाथ में परमाणु हमले का बटन

भारत जमीन, हवा और पानी कहीं से भी परमाणु हमला कर सकता है लेकिन पाकिस्तान सिर्फ जमीन से हमला कर सकता है। भारत में परमाणु हथियार से जुड़े फैसले का अधिकार नेशनल कमांड अथॉरिटी के पास है। इसके राजनीतिक अध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी हैं जबकि कार्यकारी अध्यक्ष NSA अजीत डोभाल। यानी इनके हाथ में परमाणु हमले का बटन है।

 

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शहबाज के सीने पर तालिबान ने दला मूंग, काबुल में भारत के दूत ने पकाई अलग खिचड़ी