Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • गिरिराज सिंह क्यों मिले ओवैसी से, राजद वाले मनोज झा ने खोल दी पोल

गिरिराज सिंह क्यों मिले ओवैसी से, राजद वाले मनोज झा ने खोल दी पोल

कुछ दिनों पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अपनी टीम के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिलने कपड़ा मंत्रालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंत्री के सामने बुनकर समाज से जुड़ी समस्याओं को रखा।

Asaduddin Owaisi-Giriraj Singh
inkhbar News
  • Last Updated: December 12, 2024 19:47:37 IST

नई दिल्ली। राजनीति में कभी कभी ऐसे लम्हे आते हैं जब विपरीत दिशा में स्थित दो ध्रुवों को भी मिलना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ संसद भवन में जब एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और गिरिराज सिंह का मिलन हुआ। वहां से कुछ दूरी पर राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा थे उनकी नजर इस फोटो पर गई और न सिर्फ मजे लिए बल्कि पोल भी खोलते नजर आए।

मनोज झा बोले- फोटो बढ़िया था

राजद सांसद मनोज झा और संजय यादव गुरुवार को संसद भवन के परिसर में साथ खड़े थे। इस दौरान जैसे ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पार्लियामेंट जाने के लिए आगे बढ़े, झा ने उन्हें देखते हुए कहा कि वो फोटो बहुत बढ़िया था। हालांकि गिरिराज उनकी बात नहीं सुन पाए। इसके बाद सांसद झा ने फिर से कहा- आपका वो फोटो बढ़िया था, ओवैसी साहब के साथ।

फिर गिरिराज ने दिया ये जवाब

मनोज झा की बात सुनने के बाद गिरिराज सिंह ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हां, बड़ा प्यार से। हमने बड़े प्यार से फोटो खिंचवाया था।

जानें क्या है ये पूरा मामला…

बता दें कि कुछ दिनों पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अपनी टीम के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंत्री के सामने बुनकर समाज से जुड़ी समस्याओं को रखा। बाद में गिरिराज सिंह ने ओवैसी के साथ की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की और लिखा- मोदी सरकार सभी लोगों का ख्याल रखती है। हमारी सरकार का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है।

सोशल मीडिया पर हुई काफी चर्चा

मालूम हो कि गिरिराज सिंह और असदुद्दीन ओवैसी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। लोगों ने इस पर काफी चर्चा की। कई लोगों ने कहा कि बीजेपी और AIMIM कार्यकर्ता आपस में लड़ते-भिड़ते रहते हैं लेकिन इनके नेता कितने प्यार से एक-दूसरे से मिलते हैं।

यह भी पढ़ें-

टुकड़े-टुकड़े गैंग के हेड है सोनिया और राहुल, गिरिराज सिंह का बड़ा आरोप

Tags