Inkhabar

भारत की सबसे लंबी नदी इतनी क्यों है खास? आइए जानते है

नई दिल्ली: भारत एक बहुत ही बड़ा देश हैं जहां 200 से अधिक नदियां बहती हैं. यही वजह है कि भारत को नदियों की भूमि कहा जाता है. भारत देश में नदियों को मां का दर्जा दिया जाता है. यहां नदियों को दो भागों में विभाजित किया गया है, अर्थात् हिमालय से निकलने वाली नदियां […]

The River Ganges
inkhbar News
  • Last Updated: January 30, 2023 08:34:22 IST

नई दिल्ली: भारत एक बहुत ही बड़ा देश हैं जहां 200 से अधिक नदियां बहती हैं. यही वजह है कि भारत को नदियों की भूमि कहा जाता है. भारत देश में नदियों को मां का दर्जा दिया जाता है. यहां नदियों को दो भागों में विभाजित किया गया है, अर्थात् हिमालय से निकलने वाली नदियां और प्रायद्वीप में उत्पन्न होने वाली नदियां। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भारत की सबसे लंबी नदी के बारे में बताएंगे.

भारत में सभी नदियों का नाम महिलाओं के नाम पर है और सभी को मां का दर्जा प्राप्त है. इसलिए सभी नदियों को मां मानकर उनकी पूजा भी करते है. हिन्दू धर्म मे तो नदियों को देवियों का स्थान दिया गया है. यही नहीं अधिकतर हिन्दू धर्म में जो पर्व होता है वो नदियों से जुड़ी हुई है।

गंगा नदी

भारत में गंगा के नाम से जानी जाने वाली नदी हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र नदी माना जाता है और इसे गंगा देवी के रूप में दर्जा दिया गया है। अफसोस की बात है कि यह दुनिया की सबसे प्रदूषित नदियों में से एक है और इस भारत की सबसे बड़ी नदी के रुप में भी जाना जाता है. यह उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलने वाली नदी है जो बंगाल की खाड़ी से मिल जाती है. भारत के एक-चौथाई इलाके में गंगा ही बहती है. इस जल निकाय के अंतर्गत आने वाले राज्य उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार है और यह नदी 2525 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करती है।

गोदावरी नदी

गंगा के बाद गोदावरी भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी के रूप में जाना जाता है. गोदावरी नदी को दक्षिणी भारत की सबसे लंबी नदी का दर्जा दिया गया है और इसे दक्षिण गंगा के नाम से प्रसिद्ध है। यह नदी महाराष्ट्र के नासिक से निकलती है और छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से गुजरती है. गोदावरी नदी 1450 किलोमीटर से ज्यादा की लंबाई को कवर करती हैं।

IND vs NZ: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा दूसरा टी-20, वापसी को तैयार भारत

IND vs NZ: दूसरे टी-20 मैच में बड़ा बदलाव, ईशान की जगह इस खतरनाक बल्लेबाज की वापसी