Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • 2026 तक तुम्हारा वजूद खत्म कर देंगे! बीजापुर हमले के बाद शाह की नक्सलियों को चेतावनी

2026 तक तुम्हारा वजूद खत्म कर देंगे! बीजापुर हमले के बाद शाह की नक्सलियों को चेतावनी

इसके साथ ही गृह मंत्री शाह ने नक्सलियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नक्सली आत्म समर्पण कर दें नहीं तो उनका खात्मा होना तय है। अमित शाह ने कहा कि हम 2026 तक सभी नक्सलियों का खात्मा कर देंगे। हम भारत को नक्सली मुक्त बना देंगे।

Naxalite-Amit Shah
inkhbar News
  • Last Updated: January 6, 2025 19:23:56 IST

बीजापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को बड़ा नक्सली हमला हुआ। नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया है। इस हमले में 8 जवान शहीद हो गए हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया है।

नक्सलियों को दी सख्त चेतावनी

इसके साथ ही गृह मंत्री शाह ने नक्सलियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नक्सली आत्म समर्पण कर दें नहीं तो उनका खात्मा होना तय है। अमित शाह ने कहा कि हम 2026 तक सभी नक्सलियों का खात्मा कर देंगे। हम भारत को नक्सली मुक्त बना देंगे।

छत्तीसगढ़ के सीएम ने ये कहा

वहीं, इस नक्सली हमले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज IED विस्फोट में हमारे 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हुए हैं। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं, उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जिस तरह से लगातार नक्सलियों को परास्त किया जा रहा है, उससे वे हताश हैं और ऐसी कायराना हरकतें कर रहे हैं। जल्द छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा होगा और यहां शांति बहाल होगी।

यह भी पढ़ें-

अमित शाह आतंकवादियों के छुड़ाएंगे छक्के, POK भी जल्द होगा भारत का हिस्सा, जाने यहां मामला