Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बूथ के नेता को भाजपा अध्यक्ष बना देंगे! मोदी-शाह-नड्डा का ये फैसला भूचाल ला देगा

बूथ के नेता को भाजपा अध्यक्ष बना देंगे! मोदी-शाह-नड्डा का ये फैसला भूचाल ला देगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होली से पहले यानी 14 मार्च से पहले बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। मार्च के पहले हफ्ते से नए अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

BJP-Modi-Shah and Nadda
inkhbar News
  • Last Updated: February 26, 2025 22:42:25 IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद पहले हरियाणा, फिर महाराष्ट्र और अब दिल्ली फतह करने के बाद बीजेपी दक्षिण भारत के अपने मिशन पर जुटने वाली है। बताया जा रहा है कि जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नया अध्यक्ष मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होली से पहले यानी 14 मार्च से पहले बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। मार्च के पहले हफ्ते से नए अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

दक्षिण भारत से हो सकता है नया अध्यक्ष

बताया जा रहा है कि बीजेपी का अगला अध्यक्ष दक्षिण भारत के किसी राज्य से हो सकता है। इसके साथ ही कोई जमीन से जुड़ा नेता पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का फोकस अब दक्षिण भारतीय राज्यों पर है। जानकारी के मुताबिक फरवरी के आखिरी तक 18 राज्यों को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संविधान के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी हो सकता है जब देश के आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हो जाए। पहले चर्चा थी कि भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक और कार्यकाल दिया जा सकता है लेकिन अब साफ हो गया है कि पार्टी अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनेगी।

बीजेपी के अब तक के अध्यक्षों की सूची

अटल बिहारी वाजपेई- 1980 से 1986 तक
लाल कृष्ण आडवाणी- 1986 से 1991 तक
मुरली मनोहर जोशी- 1991 से 1993 तक
लाल कृष्ण आडवाणी- 1993 से 1998 तक
कुशाभाऊ ठाकरे- 1998 से 2000 तक
बंगारू लक्ष्मण- 2000 से 2001 तक
जेना कृष्ण मूर्ति- 2001 से 2002 तक
वंकैया नायडू- 2002 से 2004 तक
लाल कृष्ण आडवाणी- 2004 से 2006 तक
राजनाथ सिंह- 2006 से 2009 तक
नितिन गडकरी- 2009 से 2014 तक
राजनाथ सिंह- 2013 से 2014 तक
अमित शाह- 2014 से 2020 तक
जेपी नड्डा- 2020 से अब तक…

यह भी पढ़ें-

नीतीश से छिनी ताकत! चिराग-मांझी भी हुए लाचार, बिहार में सबसे पावरफुल बनी बीजेपी

Tags

bjp news