Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • क्या खत्म हो जाएगी दुनिया? धरती से टकराएगा विशाल उल्कापिंड, बचने के लिए है सिर्फ इतने साल!

क्या खत्म हो जाएगी दुनिया? धरती से टकराएगा विशाल उल्कापिंड, बचने के लिए है सिर्फ इतने साल!

आसमान में एक विशाल उल्कापिंड धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा है, और इसे लेकर दुनियाभर में हलचल मची हुई है। इसे प्रलय का 'देवता' भी कहा जा रहा है,

Asteroid Apophis Near Earth
inkhbar News
  • Last Updated: September 14, 2024 17:38:46 IST

नई दिल्ली: आसमान में एक विशाल उल्कापिंड धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा है, और इसे लेकर दुनियाभर में हलचल मची हुई है। इसे प्रलय का ‘देवता’ भी कहा जा रहा है, और वैज्ञानिक इस खतरे की लगातार निगरानी कर रहे हैं। लेकिन सवाल ये है – क्या धरती इस विनाश से बच पाएगी?

क्या है एपोफिस और क्यों है खतरनाक?

एपोफिस एक विशाल उल्कापिंड है, जो अंतरिक्ष में मौजूद पत्थर का बड़ा टुकड़ा है। इस उल्कापिंड को लेकर वैज्ञानिक लगातार शोध कर रहे हैं। 2004 में पहली बार खोजे गए इस उल्कापिंड को मिस्र के विनाश के देवता के नाम पर रखा गया है। एपोफिस धरती के करीब 2029 और फिर 2036 में आएगा, जिससे पृथ्वी को नुकसान पहुंचने का खतरा जताया जा रहा है।

2029 में धरती के सबसे करीब!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 अप्रैल 2029 को एपोफिस धरती के बेहद करीब होगा। हालांकि, वैज्ञानिकों ने अभी तक पक्के तौर पर ये नहीं कहा है कि यह उल्कापिंड पृथ्वी से टकराएगा। लेकिन इसकी संभावनाओं को पूरी तरह नकारा भी नहीं गया है। ISRO इस उल्कापिंड की निगरानी कर रहा है, और NETRA (Network for Space Object Tracking and Analysis) इसे बारीकी से ट्रैक कर रहा है।

7 साल तक मंडराता रहेगा खतरा?

एपोफिस 2029 में धरती के करीब आएगा और फिर 2036 में दोबारा। कुछ स्टडी के मुताबिक, 2029 में यह पृथ्वी के पास से निकल सकता है, लेकिन इसकी टक्कर की संभावना अभी पूरी तरह से खारिज नहीं की गई है। इसलिए इस उल्कापिंड को लेकर वैज्ञानिक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले और रिसर्च कर रहे हैं।

क्या मानवता है खतरे में?

फिलहाल, इसरो और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थान इस खतरे को गंभीरता से ले रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो अन्य देशों से भी मदद ली जा सकती है। हालांकि, अभी पुख्ता तौर पर यह कहना मुश्किल है कि एपोफिस से दुनिया को कितना बड़ा खतरा है, लेकिन वैज्ञानिक इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

 

ये भी पढ़ें: बीयर की कीमत में इतना बड़ा फर्क! यूपी में महंगी, हरियाणा में सस्ती- जानें सच्चाई सिर्फ टैक्स या कुछ और

ये भी पढ़ें:RBI गवर्नर दास की चेतावनी, अभी खत्म नहीं हुई मुश्किलें, ये है दुश्मन नंबर 1