Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Dubai से Amritsar आ रही फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़, आरोपी को किया गिरफ्तार

Dubai से Amritsar आ रही फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़, आरोपी को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: दुबई से अमृतसर आ रही इंडिगो एयरलाइन फ्लाइट में शनिवार (13 मई) को 1 महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले में कार्यवाही कर अमृतसर के राजासांसी थाने की पुलिस ने आरोपी राजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ […]

Woman Crew Member Molested In Dubai Flight
inkhbar News
  • Last Updated: May 15, 2023 10:13:00 IST

चंडीगढ़: दुबई से अमृतसर आ रही इंडिगो एयरलाइन फ्लाइट में शनिवार (13 मई) को 1 महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले में कार्यवाही कर अमृतसर के राजासांसी थाने की पुलिस ने आरोपी राजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद कल रविवार शाम कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़

दरअसल अमृतसर एयरपोर्ट पर तैनात इंडिगो एयरलाइन के सहायक सिक्योरिटी मैनेजर अजय कुमार ने एयरपोर्ट पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शनिवार को दुबई से आई इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट से पंजाब के जालंधर के गांव कोटली निवासी राजिंदर सिंह ने बोर्डिंग की थी। इस फ्लाइट के दौरान रास्ते में आरोपी राजिंदर सिंह ने शराब पी कर महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ की. बताया जा रहा है कि आरोपी ने फ्लाइट के दौरान ऊंची आवाज में शोर भी मचाया।

आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई तरसेम सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यात्री को फ्लाइट लैंड होते ही गिरफ्तार कर लिया गया था. इतना ही नहीं आरोपी ने इतनी अधिक शराब पी ली थी कि वह अपना आपा खो बैठा.