Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • XBB.1.5 Covid variant: 120 प्रतिशत खतरनाक है ये कोरोना वैरिएंट, वैक्सीन भी नहीं करेगी मदद

XBB.1.5 Covid variant: 120 प्रतिशत खतरनाक है ये कोरोना वैरिएंट, वैक्सीन भी नहीं करेगी मदद

नई दिल्ली: COVID-19 in india: कोरोना के बढ़ते हुए मामलों ने भारत की चिंता और भी ज्यादा बढ़ा दी है। चीन में तबाही मचा रहा ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट BF.7 पूरी दुनिया के लिए परशानी का विषय है। कोरोना केसों के बढ़ने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। साथ ही इस लेकर कई हाई […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2022 19:17:59 IST

नई दिल्ली: COVID-19 in india: कोरोना के बढ़ते हुए मामलों ने भारत की चिंता और भी ज्यादा बढ़ा दी है। चीन में तबाही मचा रहा ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट BF.7 पूरी दुनिया के लिए परशानी का विषय है। कोरोना केसों के बढ़ने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। साथ ही इस लेकर कई हाई लेवल बैठकें भी हो चुकी हैं। इस बीच अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, वहां पर एक और खतरनाक वैरिएंट तबाही मचा रहा है। ये ऑमिक्रॉन का XBB.1.5 वैरिएंट है। ये और भी ज्यादा खतरनाक क्योंकि यह BQ1 वैरिएंट से 120 प्रतिशत तेजी से फैलता है।

मिनेसोटा यूनिवर्सिटी के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. माइकल ओस्टरहोम के अनुसार, अमेरिका में कोविड-19 के 40 प्रतिशत से अधिक मामले ओमिक्रॉन XBB.1.5 के कारण फैल रहे हैं। इस वैरिएंट से पीड़ित मरीजों को अस्पताल में जल्द से जल्द भर्ती होने की सलाह दी गई। XBB.1.5 क्या है? इसके बारे में हम आपको बताते हैं।

​XBB.1.5 क्या है ?

पहली बार XBB को अगस्त में भारत में पहचाना गया था। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के वायरोलॉजिस्ट एंड्रयू पेकोज के अनुसार, “XBB.1.5 वैरिएंट में एक अतिरिक्त म्यूटेशन होती है, जो शरीर की कोशिकाओं से बेहतर तरीके से जुड़ जाता है। वायरस को शरीर की कोशिकाओं में कसकर बंधने की आवश्यकता होती है ताकि वे आसानी से अंदर जाकर संक्रमण फेला सकें।

महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग (Eric Feigl-Ding) के अनुसार, यह नया वैरिएंट बीक्यू और एक्सबीबी की तुलना में शरीर की इम्युनिटी से लड़कर बच निकलने में सक्षम है।नया वैरिएंट बीक्यू और एक्सबीबी की तुलना में इस वैरिएंट की इन्फेक्शन रेट बहुत अधिक है।

वायरोलॉजिस्ट जी कांग (Virologist G Kang) के अनुसार, XXB सभी ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट्स की तरह ही हैं। डेटा से पता चलता है कि XBB15 वैरिएंट BQ1 वैरिएंट की तुलना में 108 प्रतिशत तेज था लेकिन अधिक डेटा प्राप्त होने के बाद यह 120 प्रतिशत खतरनाक है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव