Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • जाकिर नाइक के एक्स अकाउंट पर लगा ताला, नफरत फैलाने का चुकाना पड़ा हर्जाना

जाकिर नाइक के एक्स अकाउंट पर लगा ताला, नफरत फैलाने का चुकाना पड़ा हर्जाना

नई दिल्ली: कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट भारत में शुक्रवार को बंद कर दिया गया। बता दें जाकिर नाइक, जो भारत में कई मामलों में भगोड़ा घोषित है, फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर है। वहीं इस घटना से कुछ घंटे पहले ही भारत के विदेश मंत्रालय ने नाइक के […]

Zakir naik X account Blocked from India
inkhbar News
  • Last Updated: October 4, 2024 23:43:13 IST

नई दिल्ली: कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट भारत में शुक्रवार को बंद कर दिया गया। बता दें जाकिर नाइक, जो भारत में कई मामलों में भगोड़ा घोषित है, फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर है। वहीं इस घटना से कुछ घंटे पहले ही भारत के विदेश मंत्रालय ने नाइक के पाकिस्तान में किए गए स्वागत की कड़ी निंदा की थी। इसके बाद से भारत में उसका एक्स अकाउंट बंद कर दिया गया।

प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमने देखा है कि जाकिर नाइक को पाकिस्तान में सम्मानित किया गया है और उसका गर्मजोशी से स्वागत हुआ है। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि एक भारतीय भगोड़े का पाकिस्तान में उच्च स्तरीय स्वागत किया जा रहा है। वहीं जायसवाल ने इस घटना पर निराशा और निंदा जताते हुए कहा, यह निंदनीय और निराशाजनक है, लेकिन साथ ही, यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है।

Zakir Naik's Twitter (X) Account Withheld In India

जाकिर नाइक पर कई गंभीर आरोप

जाकिर नाइक, जो लंबे समय से भारत में विभिन्न कानूनी मामलों में फरार चल रहा है, वर्तमान में पाकिस्तान की यात्रा पर है। इस यात्रा से पहले ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने उसके स्वागत पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। बता दें नाइक पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकी गतिविधियों को उकसाने और कट्टरपंथी भाषण देने जैसे गंभीर आरोप हैं।

वहीं प्रवक्ता जायसवाल ने नाइक के पासपोर्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उसने किस पासपोर्ट का उपयोग कर पाकिस्तान की यात्रा की है। ऐसा इसलिए क्योंकि नाइक का भारतीय पासपोर्ट पहले ही रद्द किया जा चुका है, लेकिन उसने किसी और देश का पासपोर्ट हासिल किया है या नहीं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है।

सोशल मीडिया अकाउंट बंद

जाकिर नाइक का नाम कई विवादों में रहा है और उसका भारत में सोशल मीडिया अकाउंट बंद किया जाना भी इसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है।इससे पहले भी भारतीय अधिकारियों ने नाइक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी और अब उसके पाकिस्तान दौरे पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को बड़ा झटका, मानहानि मामले में पुणे की अदालत ने जारी किया समन